Xiaomi

Xiaomi लॉन्च करेगी 8 इंच साइज वाला मिनी टैबलेट, जानिए फीचर्स – Xiaomi कंपनी स्मार्टफोन के बाद अब टैबलेट सेगमेंट में भी काफी ज्यादा एक्टिव दिखाई दे रही है। हाल ही में कंपनी ने Xiaomi Pad सीरीज के कई मॉडल लॉन्च किए हैं। जिनमें बड़ी स्क्रीन प्रदान की जा रही है। वहीं Xiaomi Pad 6 Max में कंपनी ने 14 इंच का डिस्प्ले प्रदान किया है। वही इस समय कंपनी नए टैबलेट पर कार्य कर रही है, जिसमें की 8 इंच का डिस्प्ले दिया जा सकता है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक Xiaomi कंपनी अपने छोटी स्क्रीन साइज का टैबलेट लॉन्च करने वाली है। इस दौरान कंपनी के प्रवक्ता ने यह संकेत दिया है कि Xiaomi 8 इंच का टैबलेट पेश कर सकती है। हालांकि कंपनी की ओर से अभी कोई अधिकारीक जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि अभी इस नए टैबलेट के स्क्रीन साइज के अलावा कोई भी जानकारी उपलब्ध नहीं हो पाई है। कंपनी द्वारा तैयार किए जा रहे इस मिनी टैबलेट को कंपनी किस रणनीति के तहत लॉन्च करेगी यह देखने लायक होगा।

बताया जा रहा है की Xiaomi के लेटेस्ट टैबलेट को HyperOS में स्पॉट किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त प्रोडक्ट तैयार हो जाने के बाद रेगुलेटरी एजेंसी या विभिन्न सर्टिफिकेशन पर दिखाई देगा। Xiaomi के अन्य प्रोडक्ट की बात की जाए तो कंपनी Max Fold 4 को जल्द ही लॉन्च करने वाली है। एक रिपोर्ट के मुताबिक Xiaomi Max Fold 4 में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर दिया जा सकता है।

साथ ही इसमें 1TB तक स्टोरेज और 16GB तक रैम हो सकती है। इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिए जाने की उम्मीद जताई जा रही है। वहीं इसमें आपको 100 वोल्ट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000 mAh की बैटरी मिल सकती है तथा इसका वजन 220 से 240 ग्राम के बीच हो सकता है।

Shanya Kumari
शनाया कुमारी को समाचार लेखन, विशेषकर खेलों में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उसका शौक किताबें पढ़ना और गेम खेलना है, आप shanya@oispice.com पर शनाया से संपर्क कर सकते हैं।