Xiaomi

Xiaomi कंपनी ने अपनी लेटेस्ट कस्टम Android स्किन लांच कर दी है, जी हाँ Xiaomi MIUI 14 लांच हो गई है। तकनीकी रूप से आपको यह बात समझने में परेशानी हो सकती है, इसलिए इस पोस्ट के माध्यम से हम आपको आसान भाषा में Xiaomi MIUI 14 के बारे में सारी जानकारी प्रदान करेंगे, Xiaomi MIUI 14 एक प्रकार का शाओमी स्मार्टफोन यूजर्स के लिए शाओमी कंपनी द्वारा पेश किया गया एक नया यूजर इंटरफेस है। आपको बता दें कि Xiaomi MIUI 14 Android 13 OS पर बेस्ड है। Xiaomi MIUI 14 में यूजर्स को अच्छा एक्सपीरियंस देने के लिए इसमें कई सारे विजुअल चेंजेज किए गए हैं और कई सारे नए नए प्रकार के फीचर्स भी ऐड किए गए हैं साथ ही आपको इस यूआई में बेहतर क्रॉस-डिवाइस सपोर्ट भी देखने को मिलता है। Xiaomi कंपनी के अनुसार MIUI 14 का फर्मवेयर साइज पहले वाले MIUI 13 के मुकाबले में कम है। साथ ही Xiaomi MIUI 14 बेहतर परफॉर्मेंस और एफिशिएंसी के लिए नए और एडवांस सिस्टम आर्किटेक्चर के साथ है। Xiaomi MIUI 14 कई सारे नए फीचर दिए गए हैं तो चलिए इनके बारे में विस्तार से चर्चा करते हैं।

Xiaomi MIUI 14 Design: Xiaomi कि इस MIUI 14 मैं आपको विजुअल ओवरहाल देखने को मिलता है। साथ ही इस डिजाइन में मुख्य रूप से Xiaomi कंपनी ने आइकन में बदलाव किए गए हैं और इसके अतिरिक्त भी ओवरऑल UI में काफी कुछ चेंज किए गए है। Xiaomi icon थोडा बड़ा है और आप चाहे तो उसका साइज कस्टमाइज कर सकते हैं। इन सब के अतिरिक्त भी Xiaomi MIUI 14 में कई सारे नए विजेट फॉर्मेट और होम स्क्रीन फोल्डर भी ऐड-ओन हैं जिसके माध्यम से यूजर्स को कस्टमाइजेशन करने के ऑप्शन मिल जाते हैं।

Xiaomi MIUI 14 Performance: Xiaomi कंपनी ने MIUI 14 के बारे में भी काफी कुछ जानकारी इसके लॉन्च के दौरान प्रदान की हैं। कंपनी के अनुसार सॉफ्टवेयर को लाइट बनाने पर काफी ज्यादा फोकस किया गया है। Xiaomi MIUI 14 Android 13 OS पर बेस्ड है, जिसमें एक नए MIUI फोटॉन इंजन का यूज़ किया गया है जो कि एंड्रॉयड कर्नेल पर वर्क करने में सक्षम है। इसमें आपको यह बेनिफिट भी देखने को मिलेगा की यह थर्ड पार्टी डेवलपर्स को आसान और ज्यादा पावर एफिशिएंट ऐप बनाने का मौका देता और परफॉर्मेंस भी काफी अच्छे प्रदान करने वाला है। इसी के साथ साथ सिस्टम मेमोरी फुटप्रिंट्स की मात्रा काफी ज्यादा कम कर दी गई हैं और Xiaomi MIUI 14 मैं आपको मात्र 8 ऐप्स ऐसे दिए गए हैं जिन्हें अनइंस्टॉल नहीं किया जा सकता हैं। शाओमी कंपनी ने यह दावा किया है की इसके माध्यम से सिस्टम फ्लो में 60% तक सुधार हुआ है। Xiaomi MIUI 14 मैं सिर्फ सिस्टम ऐप्स ही नहीं, बल्कि थर्ड पार्टी ऐप्स की भी काफी अच्छी परफॉर्मेंस और बेहतर एफिशिएंसी मिलने वाली हैं।

MIUI 14 New Features: बात कर लेते हैं कि इस यूआई में आपको क्या-क्या नए नए फीचर्स देखने को मिलने वाले हैं, Xiaomi MIUI 14 की एक चीज जो इसे काफी खास बनाती है वह इसका कम साइज का होना है। आपको बता दें कि इसके फर्मवेयर का साइज सिर्फ 13.09GB है, जिसकी तुलना MIUI के पिछले वर्जन से की जाए तो यह साइज में बहुत कम है। साथ ही इस Xiaomi MIUI 14 में कंपनी की ओर से एक ऐप क्लीनिंग फीचर भी प्रदान किया गया है, जिसकी मदद से आपको काफी सहायता मिलेगी क्योंकि यह फीचर फ्रीक्वेंसी वाले ऐप्स को कंप्रेस करेगा और इसी के साथ साथ डुप्लिकेट फाइल की सिर्फ एक कॉपी सेव करेगा। बात अगर इसके नोटिफिकेशन फीचर की करें तो यह सॉफ्टवेयर नए नोटिफिकेशन मैनेजमेंट के साथ आता है। जिसकी मदद से यूजर्स अब बस एक स्वाइप में रेजिडेंट नोटिफिकेशन को आसानी से बंद कर पाएंगे। साथ ही जो ऐप्स नए इंस्टॉल किए जाएंगे, उन ऐप्स को नोटिफिकेशन ऑथराइजेशन की आवश्यकता पड़ेगी। अगर बात करें काफी संवेदनशील फीचर जोकि हैं प्राइवेसी का तो इस Xiaomi MIUI 14 में प्राइवेसी काफी बेहतर हुई है, और इसका मुख्य कारण यह है कि क्लाउड में यूजर डेटा स्टोर नहीं होगा और सभी एक्शन भी डिवाइस पर ही काम करने में सक्षम होंगे।

AI Features of Xiaomi MIUI 14: Xiaomi कंपनी ने अपने नए MIUI 14 में कई नए AI फीचर ऐड किए हैं। जिसमें से काफी इंटरेस्टिंग फीचर यह है कि अब आप इमेज से टेक्स्ट को एक्सट्रैक्ट यानी अलग से निकाल सकते हैं । इसके लिए यूजर को बस अपनी गैलरी की इमेज पर लोंग प्रेस करके होल्ड करना है और आप देखेंगे कि आपकी इमेज में लिखा हुआ टेक्स्ट सिलेक्ट हो जाएगा। Xiaomi MIUI 14 का यहां AI फीचर्स 8 लैंग्वेज को सपोर्ट करता है। इसी के साथ-साथ आपको एक और प्रेशर प्रोवाइड किया गया है जिसमें आपको वीडियो कॉन्फ्रेंस के लिए लाइव कैप्शनिंग की सुविधा मिलती है। Xiaomi MIUI 14 मैं कंपनी ने Mi AI वॉयस असिस्टेंट फीचर में भी कई काफी बदलाव किए हैं। इस फीचर का इस्तेमाल ट्रांसलेशन करने, डॉक्युमेंट्स को स्कैन करने और स्पैम कॉल्स को फिल्टर करने के लिए किया जाने वाला हैं। Xiaomi MIUI 14 के अंदर वॉइस असिस्टेंट को इतना कैपेबल बनाने पर फोकस किया गया है जिससे कि यह बस एक वॉयस कमांड के माध्यम से मुश्किल डेली टास्क आसानी से हल करने में सक्षम बन जाए।

Tikam Bairagi
टीकम एक अनुभवी समाचार लेखक हैं। उन्हें तकनीक, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य समाचार में 2 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इसके अलावा उनकी रुचि नई चीजों के सीखने और पुस्तके पड़ने में है। आप tikam@oispice.com पर शनाया से संपर्क कर सकते हैं।