Xiaomi

सुपरफास्ट 67W चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा Xiaomi Mix Flip, जल्द होगा लांच – इंटरनेट से लीक रिपोर्ट के अनुसार जल्दी ही Xiaomi की एक नई clamshell foldable डिवाइस, जिसका नाम Mix Flip है मार्किट में लांच हो सकती है,और फोन को अभी-अभी CCC मैं certified किया गया है। लीक में पता चला है, कि डिवाइस का मॉडल नंबर 2405CPXDC है और यह 67W तक सुपरफास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगा। अब सभी यूजर्स को तेजी से और आसानी से चार्ज करने की सुविधा मिलेगी।

इसके आलावा डिवाइस में यूजर को क्वालकॉम का लेटेस्ट Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट, 1080p से अधिक रेज़ॉल्यूशन वाला डिस्प्ले और 4,900 mAh की बैटरी मिलेगी, जो की ऑफिशियली कन्फर्म हो चुकी है। इन फीचर से यूजर को लम्बी बैटरी बैकअप एवं शानदार डिस्प्ले देखने को मिलेगा। Xiaomi Mix Flip Phone की कीमत CNY 5999 होगी, जो लगभग $830/€770 है। इंडियन करेंसी में यह डिवाइस आपको लगभग 60,000 रूपए का पड़ेगा। इसके साथ ही डिवाइस में हमें दो कैमरे देखने को मिलेंगे, एवं लीक फोटोज इंटरनेट पर ट्रेंड कर रही है।

डिवाइस के पीछे तरफ आपको 2 कैमरे देखने को मिलेंगे, जो की OmniVision sensors के साथ होंगे। मैन कैमरे पर आपको 50 मेगापिक्सेल लेंस मिलेगा जिसमे OIS सपोर्ट भी होगा। साथ ही सेकेंडरी कैमरा 60 मेगापिक्सेल का होगा और यह 2X ज़ूम के साथ अवेलेबल होगा। हालांकि यूजर को सेल्फी कैमरा 32 मेगापिक्सेल का मिलेगा। इंटरनेट से लीक हुई सभी सूचनाओं का यूजर्स लांच होने का इंतजार कर रहे हैं कि यह जानकारी कितनी सच है।

Shambhavi Kumari
शांभवी कुमारी न्यूज़ हिंदी 360 के लिए एक अनुभवी समाचार लेखिका हैं। उन्हें तकनीक, खेल और स्वास्थ्य समाचार में 3 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इसके अलावा, उसे नई चीजों के बारे में पढ़ना और लिखना पसंद है। शांभवी से ईमेल shambhavi@oispice.com के माध्यम से संपर्क किया जा सकता है