200MP कैमरे के साथ लॉन्च होगा Redmi Note 13 Pro Plus स्मार्टफोन – Xiaomi कंपनी समय-समय पर अपने ग्राहकों के लिए बेहतर स्मार्टफोन को लॉन्च करते रहती है। Xiaomi कंपनी जल्द ही भारत में Redmi Note 13 सीरीज को लॉन्च करने का विचार कर रही है। जिसके लिए कंपनी ने ऑफिशियल टीजर भी जारी कर दिया है। जिसमें की Redmi Note 13 Pro Plus मॉडल के स्पेसिफिकेशंस का खुलासा हुआ है। आइए अब हम आपको Redmi Note 13 Pro Plus के बारे में सभी जानकारी विस्तार से बताते हैं।
Redmi Note 13 Pro Plus स्मार्टफोन में आपको Mediatek Dimensity 7200 Ultra चिपसेट दिया जाएगा। वही कैमरा की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन के रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें की मुख्य कैमरा 200 मेगापिक्सल का Samsung ISOCELL HP3 होगा। साथ ही 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और 2 मेगापिक्सल का माइक्रो शूटर भी उपलब्ध होगा। वहीं सेल्फी के लिए इस स्मार्टफोन में 16 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा। वहीं बैटरी कैपेसिटी की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन में 120 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh की बैटरी मिलती है। हालांकि इस स्मार्टफोन के रैम और स्टोरेज के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
वहीं चीनी टेक दिग्गज कंपनी ने यह बताया है कि इस स्मार्टफोन में फ्यूजन नमक फीचर भी मिलेगा। जिसके अंतर्गत रियर में एक वीगन लेदर का पैनल मिलता है। वहीं इस स्मार्टफोन में एक कर्व्ड डिस्प्ले होगी। आपको बता दे की कंपनी इस स्मार्टफोन को 4 जनवरी 2024 को भारत में लॉन्च करने जा रही है। जिसके बाद आप कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट या फिर ऑनलाइन/ऑफलाइन स्टोर्स से इस स्मार्टफोन को खरीद पाएंगे। वहीं भारत में लॉन्च करने के पश्चात कंपनी इसे ग्लोबल में भी लॉन्च करेगी। Xiaomi Redmi Note 13 Pro Plus स्मार्टफोन की कीमत का खुलासा अभी नही हुआ है माना जा रहा है कि कंपनी इसे बजट रेंज में ही पेश करेगी।






