Xioami Poco X61 स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, जानिए फीचर्स और कीमत – भारतीय बाजार में Poco ने नया बजट स्मार्टफोन Poco C61 लांच कर दिया है। इस स्मार्टफोन में कंपनी ने 6.71 इंच की LCD डिस्पले उपलब्ध कराई है। साथ ही इसमें आपको 5000 mAh की बैटरी मिलती है। आइए अब हम आपको इस स्मार्टफोन के फीचर, स्पेसिफिकेशन से लेकर कीमत आदि के बारे में बताते हैं।
Poco C61 के स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स
जैसा कि हमने आपको बताया कंपनी ने Poco C61 स्मार्टफोन में 6.71 इंच की LCD डिस्प्ले दी है। जो की 90Hz रिफ्रेश रेट, 500 nits ब्राइटनेस और 720×1650 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ आती है। प्रोटेक्शन के लिए कंपनी ने इसमें कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन दिया है।
इस फोन में आपको 6GB रैम तथा 64GB और 128GB स्टोरेज मिलती है। साथ ही आप माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए स्टोरेज को बडा भी सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि यह स्मार्टफोन एंड्राइड 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर कार्य करता है। वही कैमरा सेटअप की बात की जाए तो इसमें आपको 8 मेगापिक्सल का रियर तथा 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा उपलब्ध कराया गया है। बैटरी कैपेसिटी की बात की जाए तो कंपनी ने इसमें 5000 mAh की बैटरी दी है। यह स्मार्टफोन ड्यूल सिम को सपोर्ट करता है तथा इसमें सिक्योरिटी के लिए साइट माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।
Poco C61 की कीमत
कलर ऑप्शन की बात की जाए तो यह स्मार्टफोन Ethereal Blue, Mystical Green और Diamond Dust Black कलर विकल्प में मौजूद है तथा यह फोन बिक्री के लिए 28 मार्च से उपलब्ध होगा। कीमत की बात करें तो इसके बेस वेरिएंट 6GB + 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 6999 रुपए तथा टॉप वैरियंट 6GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 7999 रुपए रखी गई है।






