Youtube

YouTube पर अब वीडियो सर्च करना होगा और भी ज्यादा आसन, जल्द आ रहा Google लेंस बटन – इस समय Google कई फीचर्स पर टेस्टिंग कर रहा है जिसमें गूगल ने अपने नए टेस्टिंग फीचर्स के बारे में कुछ जानकारी भी शेयर की है जो कि जल्द ही कुछ चैनल के लिए उपलब्ध होने वाले हैं। दरअसल इन फीचर के अंतर्गत गूगल लेंस सर्च, चैनल के लिए QR कोड और AI लाइव चैट समरी इत्यादि शामिल है। यहां पर ध्यान देने वाली बात यहां है कि यह फीचर शुरुआत में केवल ऐसे यूजर के ग्रुप के पास रहेंगे जो यूट्यूब एक्सपेरिमेंट प्रोग्राम का हिस्सा है। टेस्टिंग के समय यह फीचर आम जनता के लिए उपलब्ध नहीं होंगे।

Google ने अपने ऑफिशियल पेज पर बताया कि यूट्यूब का AI लाइव चैट समरी केवल अंग्रेजी में लाइव स्ट्रीम और सुपर एक्टिव लाइव चैट कन्वर्सेशन वाले चैनल के लिए कार्य करेगा। दरअसल इस दौरान लाइव चैट के टॉप पर एक स्पेशल बैनर मिलेगा। जिसमें चैनल को कमेंट सेक्शन को समराइज करने का विकल्प मिलेगा। वहीं यूट्यूब गूगल लेंस को भी सर्च बार में लाने की तैयारी कर रहा है। जिसके बाद कुछ प्रतिशत यूजर को सर्च बार में एक लेंस बटन दिखाई देगा जिससे वह गूगल की तरह यूट्यूब पर भी आसानी से कंटेंट को सर्च कर पाएंगे। जिससे उन्हें काफी सुविधा मिलेगी।

इसके अतिरिक्त यूट्यूब क्रिएटर को अपने चैनल दूसरों के साथ शेयर करने के लिए क्यूआर कोड बनाने की सुविधा भी देने वाला है। इस दौरान यूजर अपने प्रोफाइल से QR कोड जनरेट कर पाएंगे। वहीं लॉन्ग फॉर्मेट वाले वीडियो को ज्यादा आकर्षक बनाने के लिए यूट्यूब शॉर्ट्स (Youtube Shorts) को एक नया इफेक्ट्स बटन भी दिया जा रहा है। इस दौरान Google कंपनी ने बताया है कि शॉर्ट्स इफेक्ट्स इस साल के आखिर तक सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध हो जाएगा।

Shanya Kumari
शनाया कुमारी को समाचार लेखन, विशेषकर खेलों में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उसका शौक किताबें पढ़ना और गेम खेलना है, आप shanya@oispice.com पर शनाया से संपर्क कर सकते हैं।