Zebronics Company का नाम तो आपने सुना ही होगा, Zebronics एक भारतीय इलेक्ट्रॉनिक्स निर्माता कंपनी है, और कम्पनी ने अपनी नई स्मार्टवॉच मार्केट में लांच करी है, इसका नाम Zebronics Zeb-Iconic Lite SmartWatch रखा गया है। आपको बता दें कि Zebronics कंपनी ने पिछले साल वॉयरलैस इयरबड्स तथा स्मार्टवॉच लॉन्च करी थी । बात करें अगर पिछले साल लॉन्च हुई स्मार्ट वॉच की तो इस स्मार्ट वॉच को साल 2022 के जून महीने में लॉन्च किया गया था, इस Zebronics Drip Smartwatch मैं हमें ब्लूटूथ कॉलिंग फीचर प्रदान किया गया था। इस साल कंपनी द्वारा लांच की गई Zebronics Zeb-Iconic Lite स्मार्ट वॉच में हमें क्या-क्या फीचर्स प्रोवाइड किए जाएंगे इन सभी के बारे में विस्तार से चर्चा इस पोस्ट में आगे करी है।
Zebronics Zeb-Iconic Lite Smartwatch भारत में कीमत
Zebronics Zeb-Iconic Lite Smartwatch की कीमत के बारे में जाने तो भारत में जेब्रोनिक्स कंपनी की स्मार्ट वॉच की कीमत 2,999 रुपये बताई जा रही है। इसकी उपलब्धता के बारे में बता दे की बिक्री के लिए Zebronics Zeb-Iconic Lite Smartwatch Amazon इकॉमर्स वेबसाइट Amazon पर उपलब्ध है, इसके अतिरिक्त आप इसे अपने नजदीकी Zebronics स्टोर पर से भी खरीद सकते है।
Zebronics Zeb-Iconic Lite के कलर के बारे में बात करें तो इस स्मार्टवॉच का सिलिकॉन बैंड Silver, Gold-Blue और Black कलर वेरिएंट में उपलब्ध है। इसी के साथ साथ जेब्रोनिक्स कंपनी द्वारा स्मार्ट वॉच की बॉडी को मैटल वर्जन में पेश किया गया है।
Zebronics Zeb-Iconic Lite फीचर्स और स्पेक्स
चलिए अब बात कर लेते हैं जेब्रोनिक्स की इस स्मार्ट वॉच के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स के बारे में, सबसे पहले आपको बताए कि Zeb-Iconic Lite Smartwatch हमें मेटल बॉडी के साथ देखने को मिलती है, इसकी डिस्प्ले का साइज 1.78 इंच है, जिसमें हमें डिस्प्ले में AMOLED Screen प्रदान की जाती है। स्मार्ट वॉच की खास बात इसके लुक्स के बारे में है क्युकी इसकी 2.5D कर्व्ड स्क्रीन को देखने पर आपको बेस्ट व्यूइंग एक्सपीरियंस मिलता है। इसके अलावा हमें Zebronics Zeb-Iconic Lite में ऑल्वेज ऑन डिस्प्ले पिक्चर देखने को मिलता है जो काफी सुविधाजनक फीचर है। बात करें अगर स्मार्ट वॉच के इंटरफेस के बारे में तो इसमें हमें ड्यूल मीनू UI दिया गया है जिसके साथ 11 प्रोग्रामेबल वॉच फेस भी प्रोवाइड किए गए हैं जिसमें हम 100 से भी अधिक थीम्स यूज कर सकते हैं।
जब भी स्मार्ट वॉच की बात आती है तो उनकी बैटरी के बारे में चर्चा करना बहुत ही जरूरी होता है और अगर हम बात करें Zebronics Zeb-Iconic Lite Smartwatch के बारे में तो एक बार चार्ज करने पर यह Smartwatch 5 दिनों तक आसानी से चल सकती है।
Zeb Iconic-Lite Smartwatch में ब्लूटूथ कॉलिंग का फीचर भी कंपनी द्वारा प्रदान किया गया है और इसी के साथ साथ हमें Android Google Assistant और iOS Siri वॉयस एसिस्टेंट भी इस स्मार्ट वॉच के साथ प्रोवाइड किए गए हैं। इसके अतिरिक्त भी हमें कई फीचर्स इस वॉच में देखने को मिलते हैं जिनमें दो बिल्ट इन गेम्स, कैलकुलेटर, म्यूजिक कंट्रोल और कैमरा शटर शामिल हैं।
Zebronics Zeb-Iconic Lite Smartwatch स्पोर्ट्स मोड की बात करें तो इसमें हमें कुल 100 से भी अधिक बिल्ट इन स्पोर्ट्स मोड्स प्रोवाइड किए गए हैं जो कि स्पोर्ट्स खेलने वाले प्लेयर्स के लिए काफी मददगार साबित होते हैं। अगर आप सोच रहे हैं कि यह स्मार्ट वॉच पानी में खराब हो सकती है तो आपको बता दें कि Zeb-Iconic Lite में हमें IP67 वाटरप्रूफ रेटिंग प्रदान की गई है।
Zeb-Iconic Lite Smartwatch को स्मार्टफोन के साथ कनेक्ट करने के लिए Zeb-FIT 20 App का उपयोग किया जाता है, यह Zeb-FIT 20 ऐप एंड्रॉयड और आईओएस दोनों पर ही उपलब्ध है जिसे आप डाउनलोड करके स्मार्ट वॉच के साथ उपयोग कर सकते हैं है। इस स्मार्ट वॉच में हमें कई हेल्थ और सेफ्टी फीचर प्रदान किए गए हैं, अगर विस्तार से जाने तो Zeb-Iconic Lite वॉच में हमें बीपी मॉनिटरिंग, स्लीप मॉनिटर, हार्ट रेट, कैलोरी काउंटर, SPO2 ट्रैक, मैडेटिएटिव ब्रीदिंग हेल्थ मॉनिटरिंग और पेडोमीटर जैसे हेल्थ सेफ्टी फीचर्स प्रदान किए गए है।
