ZTE Nubia Flip फोल्डेबल स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, जानिए कीमत – हाल ही में ZTE के Nubia ने अपना पहला फोल्डेबल स्माटफोन लॉन्च कर दिया है। जिसका नाम Nubia Flip रखा गया है। दरअसल इस स्मार्टफोन को सबसे पहले मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में फरवरी 2024 में दिखाया गया था। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत है इसकी कीमत। क्योंकि अभी मार्केट में जो फोल्डेबल स्माटफोन मौजूद है उनकी कीमत काफी ज्यादा है। इस बात का ध्यान रखते हुए Nubia ने चीन में मिड रेंज सेगमेंट में अपने नए फ्लिप स्मार्टफोन को पेश किया है। जिसकी कीमत 40000 रुपए से भी कम है। आइए अब हम आपको इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन और फीचर के बारे में विस्तार से बताते हैं।
Nubia Flip फोल्डेबल स्मार्टफोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन
इस स्मार्टफोन को अनफोल्ड करने पर इसकी मोटाई 7.00 मिलीमीटर रहती है। इसे पारंपरिक क्लैमशैल डिजाइन के साथ बनाया गया है। इस फोन को 2 लाख से ज्यादा बार फोल्ड और अनफोल्ड किया जा सकता है। फोन के बैक में आपको एक राउंड डिस्प्ले मिलता है जिसके चारों ओर लगी रिंग कैमरा आईलैंड का भी कार्य करती है। आपको बता दे की स्मार्टफोन के बैक में राउंड डिस्प्ले 1.43 इंच की है जो की 466 x 466 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ आती है। दरअसल यह डिस्प्ले इसलिए दी जाती है क्योंकि फोन को बार-बार अनफोल्ड करने की आवश्यकता नहीं पड़े तथा नोटिफिकेशन आपको इस डिस्प्ले पर दिखाई दे जाते हैं।
वहीं मेन स्क्रीन की बात की जाए तो वह 6.9 इंच का अमोलेड फोल्डेबल डिस्प्ले है। जो की फुल एचडी प्लस रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। अपने पहले फोल्डेबल फोन में नुबिया ने Qualcomm Snapdragon 7 Gen 1 प्रोसेसर और Adreno 644 जीपीयू उपलब्ध कराया है। वही कैमरा परफॉर्मेंस की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का मेन तथा 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर उपलब्ध कराया गया है। वही सेल्फी के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है। वही इस स्मार्टफोन की खास बात यह है कि आप इस स्मार्टफोन के प्राइमरी कैमरा को सेल्फी व वीडियो कॉल के लिए भी उपयोग कर सकते हैं। वहीं बैटरी कैपेसिटी की बात करें तो इस स्मार्टफोन में 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4310 mAh की बैटरी उपलब्ध कराई गई है। कंपनी द्वारा दावा किया जा रहा है कि यह स्मार्टफोन 73 मिनट से भी कम समय में फुल चार्ज किया जा सकता है।
Nubia Flip की कीमत
रिपोर्ट के मुताबिक के Nubia Flip फोल्डेबल स्मार्टफोन के बेस वेरिएंट 8GB रैम और 256GB वेरिएंट की कीमत लगभग 35203 रुपए रखी गई है। वहीं इसके 12GB रैम और 256GB स्टोरेज की कीमत 38717 तथा 12GB रैम और 512GB स्टोरेज की कीमत 43411 रुपए निर्धारित की गई है। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि इस स्मार्टफोन की प्री बुकिंग शुरू हो चुकी है तथा यह 16 अप्रैल को ऑफिशीयल लॉन्च किया जाएगा। बता दे कि यह स्मार्टफोन टैरो, मिल्क टी और कारमेल तीन कलर ऑप्शन में मिलेगा।






