Rohit Sharma

IND vs SA: ऑस्ट्रेलिया सीरीज के बाद India करेगी साउथ अफ्रीका का दौरा, जानिए किसे मिलेगा मौका – भारतीय टीम इस समय ऑस्ट्रेलिया के साथ पांच मैच की T20 सीरीज खेल रही है। इसके शुरुआती दो मुकाबले में भारतीय टीम ने जीत दर्ज की। वही इस सीरीज के खत्म होने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम दिसंबर महीने में साउथ अफ्रीका दौरे पर जाएगी। जहां पर भारतीय टीम को तीन T20, तीन वनडे और दो टेस्ट मुकाबले खेलने हैं। वही साउथ अफ्रीका दौरे पर भारतीय टीम सबसे पहले T20 सीरीज खेलेगी। जिसकी शुरुआत 10 दिसंबर से होगी। हालांकि अभी तक इस सीरीज के लिए भारतीय टीम स्क्वाड का ऐलान नहीं हुआ है। परंतु इस बीच सोशल मीडिया पर फैंस ने चर्चा चालू कर दी है।

भारतीय क्रिकेट टीम के चयनकर्ता अजीत अगरकर साउथ अफ्रीका दौरे (Ind vs SA) के लिए T20 सीरीज में किन खिलाड़ियों को मौका देंगे यह बड़ी चुनौती होगी। इसके अलावा रोहित शर्मा और विराट कोहली को इस सीरीज के लिए मौका मिलेगा या नहीं? यह भी अभी तक स्पष्ट नहीं हुआ है। वहीं दूसरी ओर हार्दिक की फिटनेस भी एक बड़ा प्रश्न बना हुआ है। एक रिपोर्ट के अनुसार बीसीसीआई के एक सीनियर अधिकारी ने संकेत दिए हैं कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले वनडे और T20 सीरीज खेली जाएगी। इसके अलावा अधिकारी ने बताया कि चयनकर्ता की टीम एनसीएस से भी लगातार बातचीत कर रही है परंतु हार्दिक पांड्या अभी फिट नहीं है।

Also Read: Mumbai Indians ने हार्दिक पांड्या के लिए दी 17.50 करोड़ रुपए के खिलाड़ी की कुर्बानी

ऐसे में क्या कप्तानी सूर्यकुमार यादव को दी जा सकती है या फिर मैनेजमेंट रोहित शर्मा को वापस लाकर उन्हें कप्तानी देंगे इस पर अभी स्थिति साफ नहीं हुई है। वहीं जैसा कि सभी ने ऑस्ट्रेलिया की शुरुआती मुकाबले में भारत की गेंदबाजी का प्रदर्शन देखा उसे देखते हुए क्या साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में मैनेजमेंट जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज या मोहम्मद शमी जैसे गेंदबाजों को शामिल करेंगे या फिर साउथ अफ्रीका के खिलाफ भी यही प्लेइंग इलेवन मैदान पर उतारेंगे। इसको लेकर कहना भी अभी मुश्किल है। हालांकि अभी तक के पैटर्न को देखते हुए ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि टीम इंडिया (India) का स्क्वाड साउथ अफ्रीका के खिलाफ भी वैसा ही होगा जैसा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी दो T20 मुकाबले में होने वाला है। आईए अब हम आपको साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारतीय टीम का संभावित स्क्वाड बताते हैं।

भारतीय टीम संभावित स्क्वाड

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड, श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा, यशस्वी जयसवाल, रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, जितेश शर्मा, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, आवेश खान और मुकेश कुमार।

Shanya Kumari
शनाया कुमारी को समाचार लेखन, विशेषकर खेलों में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उसका शौक किताबें पढ़ना और गेम खेलना है, आप shanya@oispice.com पर शनाया से संपर्क कर सकते हैं।