19 दिसंबर को होगा IPL 2024 Auction, 25 खिलाड़ियों ने रखा 2 करोड़ का बेस प्राइस – इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल (IPL) दुनिया की सबसे ज्यादा देखे जाने वाली क्रिकेट लीग है। यहां पर कई खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेलते हुए अपना करियर बनाया है। वहीं इस समय आईपीएल रिटेंशन पूरा हो चुका है जिसमें सभी आईपीएल टीमों ने अपने-अपने रिलीज और रिटर्न किए हुए खिलाड़ियों की लिस्ट आईपीएल गवर्निंग काउंसलिंग को दे दी है। बता दे कि इस बार आईपीएल की कई टीमों ने बहुत सारे खिलाड़ियों को रिलीज किया है।
वहीं इन रिलीज खिलाड़ियों के लिए आईपीएल 2024 का ऑक्शन 19 दिसंबर को दुबई में होगा। गौरतलब है कि यह पहली बार होगा कि जब आक्शन विदेश में आयोजित किया जाएगा। वहीं आईपीएल 2024 ऑक्शन (IPL 2024 Auction) के लिए सभी देशों से कुल 1166 खिलाड़ियों ने अपना नाम दिया है। साथ ही आईपीएल 2024 ऑक्शन के लिए 25 खिलाड़ियों ने अपना बेस प्राइस 2 करोड रुपए रखा है।
830 भारतीय खिलाड़ियों ने दिया अपना नाम
आईपीएल 2024 ऑक्शन (IPL 2023 Auction) के लिए कुल 1166 खिलाड़ियों ने अपना नाम दर्ज कराया है। जिसमें 830 खिलाड़ी भारतीय हैं इसके अलावा 336 विदेशी खिलाड़ी है। वहीं 212 खिलाड़ी इंटरनेशनल क्रिकेट खेल चुके हैं तथा 45 खिलाड़ी एसोसिएट देश के शामिल किए गए हैं।
IPL 2024 Auction के लिए 25 खिलाड़ियों ने रखा 2 करोड रुपए बेस प्राइस
आईपीएल 2024 ऑक्शन के लिए ऑस्ट्रेलिया वनडे वर्ल्ड कप विजेता टीम के 7 खिलाड़ी भी शामिल है। जिन्होंने अपना बेस प्राइस 2 करोड रुपए रखा है। इन खिलाड़ियों में ट्रेविस हेड, पैट कमींस, जोश हेजलवुड, मिशेल स्टार्क, जोश इंग्लिश, स्टीव स्मिथ और सीन एबॉट शामिल है। बता दे कि यह खिलाड़ी आईपीएल 2024 (IPL 2024) के नीलामी में उतरने वाले हैं। वहीं 2 करोड़ के बेस प्राइस में चार भारतीय खिलाड़ी भी शामिल हैं जिनमें शार्दुल ठाकुर, केदार जाधव, उमेश यादव और हर्शल पटेल मौजूद है। वहीं World Cup 2023 में न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर रचीन रविंद्र ने भी शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने आईपीएल 2024 आक्शन के लिए अपना बेस प्राइस 50 लाख रुपए रखा है।
इन खिलाड़ियों ने रखा 2 करोड़ का बेस प्राइस
शार्दुल ठाकुर, हर्षल पटेल, उमेश यादव, केदार जाधव, पैट कमिंस, मुजीब उर रहमान, सीन एबॉट, जोश हेजलवुड, जोश इंग्लिश, ट्रेविस हेड, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क, टॉम बेंटन, मुस्तफिजुर रहमान, बेन डकैट, हेरी ब्रुक, जेमी ओवरटन, डेविड विली, आदिल रशीद, लॉकी फर्ग्यूसन, क्रिस वोक्स, रिले रासोव, गेराल्ड कोटजी, रासी वेन डेर डुसेन और एंजेलो मैथ्यूज।







