Chat lock करने के लिए WhatsApp लाया Secret Code फीचर, जानिए कैसे करे उपयोग – मई 2023 में व्हाट्सएप ने चैट लॉक फीचर की शुरुआत की थी जिससे कि यूजर्स अपनी चैट को फिंगरप्रिंट के द्वारा लॉक कर सकें। बता दे कि यह लॉक की गई चैट सूची में लॉक चैट फोल्डर के नीचे छिपी हुई रहती है। जिसमें फिंगरप्रिंट लगाने से वह ओपन हो जाती है। साथ ही अब WhatsApp ने लॉक की गई इस चैट को और अधिक गोपनीयता प्रदान करने के लिए सीक्रेट कोड (Secret Code) नामक फीचर्स की घोषणा की है।
सीक्रेट कोड फीचर (Secret Code feature) के बाद अब आप चैट सूची से लोग किए गए चैट फोल्डर को छुपाने के लिए अलग से पासवर्ड को सेट कर सकते हैं और अपने लॉक हुई चैट को आप सर्च बार में सीक्रेट कोड डालकर अपनी चैट को ओपन कर सकते हैं।
जानकारी के लिए बता दे कि Secret Code बनाने के लिए आप अक्षर, संख्या या विशेष वर्ण का उपयोग कर सकते हैं। वही आपको यह जान कर हैरानी होगी की सीक्रेट कोड में आप इमोजी का भी उपयोग कर सकते हैं। साथ ही यदि आप लॉक की गई चैट को छुपाना नहीं चाहते हैं तब आप उन्हें अपनी चैट सूची में भी रख सकते है।
इस फीचर्स को लाने का उद्देश्य कंपनी द्वारा अपने यूजर्स की चैट लॉक को और भी ज्यादा सुविधाजनक बना दिया है। अब यूजर्स चैट की सेटिंग में जाने के बजाय उसे लंबे समय तक टैप करके भी चैट को लॉक कर सकते हैं। साथ ही वह चाहे तो वह उन पर Secret Code लगाकर उन्हें छुपा भी सकते हैं। गौरतलब है कि WhatsApp पहले ही चैट लॉक फीचर लॉन्च कर चुका है। वहीं अब सीक्रेट कोड फीचर के बाद WhatsApp अपने यूजर्स की प्राइवेसी के लिए और ज्यादा उपयुक्त हो गया है। Secret code फीचर आने वाले कुछ समय में वैश्विक स्तर पर सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध हो जाएगा।






