IND vs AUS T20

IND vs AUS T20 सीरीज भारत ने 4-1 से जीती, 5वे टी20 में 6 रन से हारा ऑस्ट्रेलिया – भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया T20 सीरीज (Ind vs Aus) का आखिरी मुकाबला आज एम चिन्नास्वामी स्टेडियम बेंगलुरु में खेला गया। बता दे कि भारत पहले ही इस T20 सीरीज में 3-1 से आगे चल रहा था। इस सीरीज में शुरुआती दो मुकाबला जीतने के बाद तीसरा मुकाबला भारत ने गंवा दिया था। वहीं चौथे मुकाबले में भारत ने जीत दर्ज करते हुए इस सीरीज में 3-1 से बड़त बना ली। वही पांचवें T20 मुकाबले में भी भारत ने 6 रनों से जीत दर्ज करते हुए 4-1 से यह T20 सीरीज अपने नाम कर ली है।

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया (Ind vs Aus) के पांचवे T20 मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। वहीं पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम की ओर से यशस्वी जायसवाल ने 15 गेंद पर 21 तथा ऋतुराज गायकवाड़ ने 12 गेंद पर 10 रनो की पारी खेली। वही मैच में कप्तान सूर्यकुमार यादव 7 गेंद पर 5 रन बनाकर ही आउट हो गए तो वहीं रिंकू सिंह भी 8 गेंद पर 6 रन बनाकर चलते बने। हालांकि मैच में श्रेयस अय्यर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 37 गेंद में पांच चौके और दो छक्के लगाएं। मैच में श्रेयस अय्यर ने 53 रनो की पारी खेली।

वहीं इसके अलावा जीतेश शर्मा ने 16 गेंद पर 24 और अक्षर पटेल ने 21 गेंद पर 31 रनो की पारी खेली। आस्ट्रेलिया की ओर से जेसन बेहरनडॉर्फ और डवाशुईस को दो-दो सफलता मिली तो वही टी सांघा, नाथन एलिस और एरोन हार्डी ने एक-एक विकेट लिया।

161 रनो के लक्ष्य को हासिल करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम आठ विकेट खोकर 154 रन ही बना पाई। इस दौरान ट्रेविस हेड ने 18 गेंद पर 28 रन बनाए तो वहीं जोश फिलिप चार गेंद पर 4 रन बनाकर ही मुकेश कुमार के हाथों बोल्ड हो गए। वहीं मैच में बेन मैकडरमोट ने पारी को संभालते हुए 36 गेंद में 54 रनो की पारी खेली। हालांकि फिर वह भी अर्शदीप सिंह की गेंद पर कैच आउट हो गए। वहीं उसके बाद मैच में एरोन हार्डी 10 गेंद पर 6 तथा टिम डेविड 17 गेंद पर 17 रन बनाकर चलते बने। वहीं कप्तान मैथ्यू वेड भी 15 गेंद पर 22 रन बनाकर अर्शदीप सिंह का शिकार हो गए।

ऑस्ट्रेलिया को आखिरी ओवर में 10 रनों की आवश्यकता थी परंतु नाथन एलिस और जेसन बैहरनडॉर्फ मात्र 4 रन ही बना पाए और भारत ने यह मुकाबला 6 रनों से जीत लिया। इसी के साथ सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत (India) ने 5 मैचों की इस T20 सीरीज (Ind vs Aus T20 Series) को 4-1 से जीत लिया।

Shanya Kumari
शनाया कुमारी को समाचार लेखन, विशेषकर खेलों में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उसका शौक किताबें पढ़ना और गेम खेलना है, आप shanya@oispice.com पर शनाया से संपर्क कर सकते हैं।