IND vs AUS: तीसरे T20 में 5 विकेट से हारा India, मैक्सवेल ने जड़ा शतक – आज भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की T20 सीरीज का तीसरा मुकाबला गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेला गया। जहां पर ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मैथ्यू वेड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। लगातार दो मुकाबले हारने के बाद मैथ्यू वेड का यह फैसला सही साबित हुआ और भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 222 रन बनाए। वही जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने मैक्सवेल की शानदार शतक की बदौलत आखिरी गेंद पर यह मुकाबला अपने नाम कर लिया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम (India) की ओर से यशस्वी जायसवाल छह गेंद पर छह रन बनाकर आउट हो गए तो वही विकेटकीपर बल्लेबाज इशान किशन भी पांच गेंद पर बिना अपना खाता खोले चलते बने। हालांकि फिर सूर्यकुमार यादव और ऋतुराज गायकवाड़ ने पारी को संभाला। इस दौरान सूर्यकुमार यादव ने 29 गेंद पर पांच चौके और दो छक्के लगाते हुए 39 रनों की पारी खेली। वही मैच में ऋतुराज गायकवाड एक छोर पर बने हुए थे। वहीं दूसरी ओर तिलक वर्मा ने भी मैच में 24 गेंद पर नाबाद 31 रनों की पारी खेली। मैच में ऋतुराज गायकवाड़ ने 57 गेंद पर 123 बना डाले इस दौरान ऋतुराज गायकवाड़ ने अपनी शतकीय पारी में 13 चौके और 7 छक्के भी लगाए। ऋतुराज गायकवाड़ के शतक के बदौलत भारतीय टीम (India) ने 20 ओवर में तीन विकेट खोकर 222 रन बना डालें।
Also Read: Mumbai Indians ने हार्दिक पांड्या के लिए दी 17.50 करोड़ रुपए के खिलाड़ी की कुर्बानी
223 रनो के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम ने अपना पहला विकेट ट्रेविस हेड के रूप में खोया। बता दे की हेड 18 गेंद पर 35 रन बनाकर आवेश खान की गेंद पर रवि बिश्नोई को कैच थमा बैठे। वही मैच में एरोन हार्डी 12 गेंद पर 16 तथा जोश इंग्लिश 6 गेंद पर 10 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं मैच में मार्कस स्टोइनिस 21 गेंद पर 17 रन बनाकर अक्षर पटेल का शिकार हो गए। तीसरे मुकाबले में टीम डेविड बिना अपना खाता खोलें रवि बिश्नोई के हाथों केच आउट हो गए। हालांकि प्लेन मैक्सवेल ने अपनी टीम को जीतने के लिए 48 गेंद पर 8 चौके और 8 शानदार छक्के लगाते हुए 104 रनों की पारी खेली। आखिरी ओवर में ऑस्ट्रेलिया को 21 रनों की आवश्यकता थी। जिसके बाद ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) और मैथ्यू वेड ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया को यह मुकाबला जीता दिया और ऑस्ट्रेलिया ने तीसरा T20 मुकाबला 5 विकेट से अपने नाम कर लिया। भारतीय टीम की ओर से रवि बिश्नोई ने 2 तथा अर्शदीप, आवेश खान और अक्षर पटेल ने एक एक विकेट लिया। अब सीरीज में भारत (India) 2-1 से आगे चल रही है। इस सीरीज का चौथा मुकाबला 1 दिसंबर को रायपुर में खेला जाएगा।







