Yashsavi Jaiswal

Yashsavi Jaiswal: इंग्लैंड के खिलाफ दोहरा शतक लगाते हुए यशस्वी जायसवाल ने बना डाले कई रिकॉर्ड – विशाखापट्टनम में हो रहे भारत बनाम इंग्लैंड दूसरे टेस्ट मुकाबले (IND vs ENG 2nd Test) में भारतीय टीम के युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने कमाल कर दिया। दरअसल भारतीय टीम के इस उभरते खिलाड़ी ने महज अपने छठे टेस्ट मुकाबले में ही अपना दोहरा शतक लगाते हुए सबको हैरान कर दिया है। दरअसल विशाखापट्टनम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के पहले दिन इस बल्लेबाज ने नाबाद 179 रन बनाए थे। वहीं टेस्ट के दूसरे दिन यशस्वी जायसवाल ने अपने इसी आक्रामक बल्लेबाजी को आगे बढ़ाते हुए 277 गेंद में दोहरा शतक लगाते हुए 209 रन बना डालें।

Yashsavi Jaiswal ने लगाया अपना पहला दोहरा टेस्ट शतक

22 साल के इस युवा ओपनर बल्लेबाज ने टेस्ट करियर की मात्रा 10वीं पारी में ही धमाल मचाते हुए दोहरा शतक लगा डाला है। दरअसल भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट मुकाबले के पहले दिन यशस्वी जायसवाल (Yashsavi Jaiswal) ने 89 गेंद पर छह चौके और एक छक्के की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया था। वहीं अपनी 151वी गेंद पर छक्के के साथ जायसवाल ने अपना शतक पूरा किया। वहीं यशस्वी जायसवाल ने 277 गेंद में 18 चौके और 7 छक्के लगाते हुए अपने टेस्ट करियर का पहला दोहरा शतक पूरा कर लिया। अपना दोहरा शतक लगाते हुए यशस्वी जायसवाल ने कई बड़े रिकॉर्ड भी बना डाले हैं।

भारत में टेस्ट में दोहरा शतक लगाने वाले Yashsavi Jaiswal सबसे युवा ओपनर

दरअसल भारतीय सरजमी पर टेस्ट क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाले यशस्वी जयसवाल सबसे युवा सलामी बल्लेबाज बन गए हैं। यशस्वी जायसवाल ने यह कारनामा मात्र 22 साल और 37 दिनों की उम्र में ही कर दिया है।

भारत की ओर से टेस्ट में दोहरा शतक लगाने वाले लेफ्टी खिलाड़ी Yashsavi Jaiswal

भारत के लिए टेस्ट में दोहरा शतक लगाने वाले यशस्वी जयसवाल चौथे लैफ्टी खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले लेफ्टी बल्लेबाज में यह कारनामा सौरव गांगुली, विनोद कांबली और गौतम गंभीर ने किया है।

सचिन तेंदुलकर और सहवाग की लिस्ट में हुए शामिल

दरअसल भारतीय टीम की ओर से अब तक टेस्ट क्रिकेट में कुल 24 खिलाड़ियों ने दोहरा शतक लगाया है। जिनमें सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली, वीरेंद्र सहवाग, विराट कोहली, चेतेश्वर पुजारा इत्यादि खिलाड़ियों का नाम शामिल है। वहीं अब यशस्वी जायसवाल का नाम भी इस लिस्ट में शामिल हो गया है तथा वह भारतीय टीम की ओर से टेस्ट में दोहरा शतक लगाने वाले 25वें खिलाड़ी बन गए हैं।

Shambhavi Kumari
शांभवी कुमारी न्यूज़ हिंदी 360 के लिए एक अनुभवी समाचार लेखिका हैं। उन्हें तकनीक, खेल और स्वास्थ्य समाचार में 3 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इसके अलावा, उसे नई चीजों के बारे में पढ़ना और लिखना पसंद है। शांभवी से ईमेल shambhavi@oispice.com के माध्यम से संपर्क किया जा सकता है