IND vs ENG: चौथे टेस्ट मुकाबले में वापसी करेंगे केएल राहुल, यह खिलाड़ी होगा बाहर – भारत बनाम इंग्लैंड 5 मैचों की जारी टेस्ट सीरीज में इस समय भारतीय टीम ने 2-1 से बड़त बना ली है। दरअसल हैदराबाद में सीरीज का पहला टेस्ट मुकाबला खेला गया। जिसमें इंग्लैंड ने जीत दर्ज की थी ।वहीं इसके बाद भारतीय टीम ने जबरदस्त वापसी करते हुए विशाखापट्टनम और राजकोट में लगातार दो टेस्ट मुकाबले जीतते हुए सीरीज में बढ़त बना ली। वही अब इस सीरीज का चौथा मुकाबला 23 फरवरी से रांची में खेला जाएगा। इसके लिए दोनों टीमों ने तैयारियां शुरू कर दी है। वहीं भारतीय टीम के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है। दरअसल अनुभवी बल्लेबाज केएल राहुल चौथे मुकाबले में भारतीय टीम के साथ उपलब्ध रहेंगे।
चौथे टेस्ट मुकाबले में खेलने के लिए KL Rahul पूरी तरह से तैयार है। दरअसल क्वाड्रिसेप्स के कारण केएल राहुल दूसरे और तीसरे टेस्ट मुकाबले में नहीं खेल पाए थे। वही केएल राहुल चौथे टेस्ट मुकाबले में टीम के साथ शामिल होने वाले हैं। जिसके बाद भारतीय टीम से एक खिलाड़ी को बाहर बैठना पड़ सकता है।
बीसीसीआई ने तीसरे टेस्ट मुकाबले से पहले अपने बयान में कहा था कि केएल राहुल 90% फिट है तथा वह चौथे मुकाबले में जरूर खेलेंगे। बता दे कि तीसरे टेस्ट मुकाबले में 434 रनों की जीत के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने भी राहुल की चोट से उबरने सकारात्मक अपडेट दिया था। इस दौरान भारतीय कप्तान ने कहा था कि KL Rahul को ठीक होना चाहिए।
KL Rahul की वापसी पर इस खिलाड़ी का कटेगा पत्ता
यदि चौथे टेस्ट मुकाबले में केएल राहुल को प्लेइंग इलेवन में जगह मिलती है तो ऐसे में रजत पाटीदार प्लेइंग इलेवन से बाहर हो सकते हैं। दरअसल रजत पाटीदार ने विशाखापट्टनम में खेले गए टेस्ट मुकाबले में डेब्यू किया था। इस दौरान उन्होंने अपनी पहली पारी में 32 तथा दूसरी पारी में 9 रन बनाए थे। वहीं इसके बाद राजकोट में खेले गए टेस्ट मुकाबले में भी रजत पाटीदार पहली पारी में 5 रन तथा दूसरी पारी में शून्य रन बनाकर ही आउट हो गए। ऐसे में केएल राहुल (KL Rahul) के फिट होने पर रजत पाटीदार को टीम से बाहर होना पड़ सकता है।
बुमराह को भी मिल सकता है आराम
भारतीय टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को भी चौथे टेस्ट मुकाबले में आराम दिया जा सकता है। दरअसल बीसीसीआई उनके वर्कलोड को मैनेज करना चाहती है। जिसके लिए उन्हें आने वाले दो मुकाबले में आराम दिया जा सकता है। बता दे की बुमराह ने शुरुआती तीन टेस्ट मुकाबले में कुल 17 विकेट लिए हैं। यदि वह बाकी दो मुकाबले में नहीं खेलते हैं तो उनकी जगह मुकेश कुमार या आकाशदीप को टीम में मौका मिल सकता है।







