whatsapp

WhatsApp ला रहा 2 नए फीचर, UPI द्वारा कर पाएंगे इंटरनेशनल पेमेंट – मैसेजिंग प्लेटफार्म Whatsapp अपने यूजर के लिए समय-समय पर नए फीचर लेकर आता है। वही इस समय व्हाट्सएप 2 नए फीचर पर कार्य कर रहा है। दरअसल व्हाट्सएप अब हाई क्वालिटी फोटो और वीडियो भेजने की प्रक्रिया को और भी अधिक आसान बनाने वाला है। जिसके लिए व्हाट्सएप अपनी सेटिंग में एक नया विकल्प भी जोड़ेगा। जिससे कि यह यूजर को एचडी या स्टैंडर्ड क्वालिटी में मीडिया भेजने के विकल्प प्रदान करेगा। वहीं दूसरी और व्हाट्सएप यूपीआई सर्विस के द्वारा इंटरनेशनल पेमेंट को शुरू करने पर भी कार्य कर रहा है। दरअसल पहली बार भारत में यूजर के लिए नवंबर 2020 में व्हाट्सएप पेमेंट को इन एप सर्विस द्वारा पेश किया गया था। वहीं अब व्हाट्सएप अपने यूजर बेस को बढ़ाने के लिए 3 महीने तक की लिमिट के साथ इंटरनेशनल पेमेंट जोड़ने पर कार्य कर रहा है। आइए अब हम आपको इन दोनों नए फीचर के बारे में विस्तार से बताते हैं।

WhatsAPP पर मीडिया शेयर करते समय बार बार नही बदलना पड़ेगी क्वालिटी

WhatsApp के इस नए फीचर को WaBetainfo द्वारा एंड्रॉयड 2.24.7.17 व्हाट्सएप बीटा में देखा गया है। इस फीचर के अंतर्गत यूजर्स को सेटिंग के जरिए सीधे फोटो और वीडियो की अपलोड क्वालिटी सेट करने की अनुमति दी जाती है। यानी कि आपको हर बार क्वालिटी सेट करने की प्रक्रिया नहीं दोहरानी होगी। दरअसल WhatsApp ने अगस्त 2023 में एचडी फोटो शेयरिंग फीचर को पेश किया था जिसके बाद कंपनी ने हाई रेजोल्यूशन वीडियो के लिए भी फीचर जोड़ दिया था।

वहीं इस समय यूजर को बार-बार फोटो या वीडियो भेजते समय क्वालिटी को चुनना होता है। परंतु यदि यूजर एक ही विकल्प से हर बार फोटो या वीडियो भेजना चाहते हैं तो उनके लिए यह नया फीचर काफी ज्यादा फायदेमंद साबित होगा। दरअसल इस फीचर में जब आप एक बार स्टैंडर्ड या एचडी क्वालिटी का विकल्प चुन लेते हैं तो भविष्य में इसी विकल्प द्वारा फोटो या वीडियो भेजे जाएंगे।

WhatsApp UPI के जरिए कर पाएंगे इंटरनेशनल पेमेंट

जाने माने टिप्स्टर ने एक्स पर पोस्ट करते हुए बताया कि भारतीय यूजर के लिए यूपीआई WhatsApp इंटरनेशनल पेमेंट्स जारी करने वाला है। इसके लिए व्हाट्सएप ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। वही इस दौरान टिप्सटर ने एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है। इस स्क्रीनशॉट में पेमेंट मेनू में फॉरगेट यूपीआई पिन ऑप्शन के नीचे एक नया विकल्प दिखाई दे रहा है। वहीं इस नए फीचर को ऑन करने के लिए यूजर को अपने UPI का पिन दर्ज करना होगा। हालांकि इंटरनेशनल पेमेंट अभी भारतीय बैंक अकाउंट वाले यूजर को कुछ चुनिंदा इंटरनेशनल मर्चेंट को पैसे भेजने और ट्रांजैक्शन पूरा करने की सुविधा प्रदान करता है। यह केवल उन्हीं देशों में कार्य करेगा जहां बैंकों ने इंटरनेशनल यूपीआई सर्विस को चालू कर रखा है।

WhatsApp ने इस सर्विस के लिए 3 महीने की अवधि दी है यानी यूपीआई के जरिए इंटरनेशनल पेमेंट ऑटोमेटिक बंद हो जाता है जिससे इसे फिर से मैन्युअल एक्टिव करने की आवश्यकता होती है। वही आपको बता दे की गूगल पे 7 दिनों के ट्रांजैक्शन अवधि प्रदान करता है। Google Pay के अलावा Phone Pay और UPI सेक्टर में कुछ अन्य कंपनियां भी यह सर्विस प्रदान करती है।

Shambhavi Kumari
शांभवी कुमारी न्यूज़ हिंदी 360 के लिए एक अनुभवी समाचार लेखिका हैं। उन्हें तकनीक, खेल और स्वास्थ्य समाचार में 3 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इसके अलावा, उसे नई चीजों के बारे में पढ़ना और लिखना पसंद है। शांभवी से ईमेल shambhavi@oispice.com के माध्यम से संपर्क किया जा सकता है