airtel

Airtel के इस सस्ते प्लान में मिल रहा अनलिमिटेड कॉलिंग, 3GB डाटा और 300 SMS – टेलीकॉम कंपनी Airtel अपने यूजर्स के लिए समय-समय पर किफायती ऑफर लेकर आती है। वहीं यदि आप एयरटेल के ऐसे प्लान चाहते हैं जिसमें आपको कम पैसे में अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ एसएमएस और डाटा भी मिले तो आज हम आपके लिए एक बेहतरीन प्लान लेकर आए हैं। दरअसल Airtel कंपनी के इस प्लान की कीमत बेहद ही कम है तथा इस प्लान में आपको कई सारे बेनिफिट मिलते हैं। जिसमें की डाटा, कॉलिंग, फ्री ऐप्स इत्यादि शामिल है।

टेलीकॉम कंपनी Airtel अपने ग्राहकों के लिए 30 दिनों की वैलिडिटी वाला एक ऐसा प्लान लेकर आई है। जिसमें कई सारे फायदे दिए जा रहे हैं। दरअसल इस प्लान में आपको 199 रुपए में 3GB डाटा दिया जाता है। वहीं यदि आप एसएमएस का उपयोग करते हैं तो इस प्लान में आपको 300 फ्री एसएमएस भी मिलते हैं। हालांकि यहां पर ध्यान देने वाली बात यह है कि 3GB डाटा आपको पूरे पैक के साथ मिलता है। वहीं 300 फ्री एसएमएस (SMS) भी आपको पैक के साथ मिलते हैं। यहां पर डेली एसएमएस या डेली डाटा वाला ऑफर नहीं दिया जा रहा है।

हालांकि इस प्लान में आपको अनलिमिटेड कॉलिंग के अलावा 30 दिनों के लिए Wynk music का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। जिसमें आप अनलिमिटेड म्यूजिक का आनंद ले सकते हैं तथा म्यूजिक को डाउनलोड भी कर सकते हैं। साथ ही इस प्लान के अंतर्गत आपको फ्री हेलो ट्यूंस (Free Hellotunes) भी मिलती है। जिससे आप किसी भी गाने को अपनी हेलो ट्यून पर सेट कर सकते हैं। साथ ही आप चाहे तो इसे कितनी भी बात बदल सकते हैं। आप इस प्लान को एयरटेल ऑफिशियल वेबसाइट से 199 रुपए में एक्टिवेट कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए Airtel की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।

Shanya Kumari
शनाया कुमारी को समाचार लेखन, विशेषकर खेलों में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उसका शौक किताबें पढ़ना और गेम खेलना है, आप shanya@oispice.com पर शनाया से संपर्क कर सकते हैं।