Airtel लाया अपना धांसू रिचार्ज प्लान, 84 दिनों तक मिलेगा 3GB डाटा प्रतिदिन – देश की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Airtel ने अपने पोर्टफोलियो में कई नए धांसू प्लान जोडे हैं। इन प्लान के अंतर्गत लॉन्ग टाइम और ज्यादा डाटा वाले प्लान शामिल है। ऐसा ही एक प्लान 3 महीने की वैधता के साथ आता है। जिसमें कंपनी ने कई सारे बेनिफिट जोड़े हैं। आइए अब हम आपको एयरटेल के इस नए धांसू प्लान के बारे में विस्तार से बताते हैं। जिसे सुनकर आप चौंक जाएंगे।
दरअसल Airtel का यह नया प्लान 1499 रुपए में आता है जो की 84 दिनों की वैधता देता है। इसके अलावा इस प्लान में आपको कई सारे बेनिफिट मिलते हैं। जिनमें की आपको रोजाना 3GB डाटा मिलता है। इसके अतिरिक्त आपको लोकल और एसटीडी की अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 एसएमएस रोज फ्री मिलते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दे की 3GB की डेली लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट की स्पीड 64 केबीपीएस रह जाती है। Airtel Thanks App या Airtel की ऑफिशियल वेबसाइट से आप इस प्लान को एक्टिवेट कर सकते हैं।
दरअसल इन दिनों स्मार्टफोन काफी ज्यादा जरूरी हो गया है। इस समय मोबाइल मनोरंजन का सबसे बड़ा साधन बन गया है। इसी के चलते कंपनी ने अपने इस नए प्लान में Netflix का बेसिक सब्सक्रिप्शन भी जोड़ दिया है। सीधे शब्दों में कहा जाए तो इस प्लान की वैधता यानी 84 दिनों तक आप ओटीटी पर कंटेंट भी देख सकते हैं। साथ ही इसमें आपको कुछ एक्स्ट्रा बेनिफिट भी मिलते हैं। जैसे कि इस प्लान के अंतर्गत आपको Wynk Music का भी सब्सक्रिप्शन मिलता है। जिससे कि आप अनलिमिटेड म्यूजिक को सुनने के साथ उन्हें डाउनलोड भी कर सकते हैं। साथ ही इस प्लान में आपको 3 महीने की वैधता के साथ Apollo 24|7 Circle सब्सक्रिप्शन भी मिल जाता है। इस प्लान के बेनिफिट यहीं पर खत्म नहीं होते बल्कि इस प्लान के अंतर्गत आपको फ्री हेलो ट्यूंस का फायदा भी मिलता है जिसमें आप किसी भी गाने को हेलो ट्यून पर सेट कर सकते हैं तथा उन्हें कई बार बदल भी सकते हैं।
इस प्लान में आपको अनलिमिटेड 5G डाटा भी मिलता है यदि आपके पास 5G स्मार्टफोन है तो आप अनलिमिटेड 5G का मजा ले सकते हैं। हालांकि यह केवल उन्हीं क्षेत्रों में उपलब्ध होगा जिन क्षेत्रों में 5G सर्विसेज उपलब्ध हो गई है। यदि आप अनलिमिटेड 5G डाटा चाहते हैं तो भी आप इस प्लान से रिचार्ज करवा सकते हैं। वहीं इस प्लान की अधिक जानकारी के लिए आप कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर इस प्लान की जानकारी ले सकते हैं।






