CSK

MI vs CSK: हाई वोल्टेज मुकाबले में CSK ने 20 रनों से जीता मैच, पथिराना ने लिए 4 विकेट – रविवार के दूसरे हेडर मुकाबले में मुंबई इंडियंस का सामना Chennai Super Kings से हुआ। यह मुकाबला मुंबई इंडियंस के घरेलू मैदान वानखेड़े स्टेडियम मुंबई में खेला गया। जहां पर हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग ने चार विकेट के नुकसान पर 206 रन बनाए। वहीं जवाब में Mumbai Indians की ओर से Rohit Sharma की शतकीय पारी की बदौलत भी टीम 186 रन ही बना पाई और 20 रनों से यह मुकाबला csk ने जीत लिया।

मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी  Chennai Super Kings की ओर से सलामी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे 8 गेंद पर 5 रन बनाकर चलते बने। वहीं इसके बाद रचिन रविंद्र भी 16 गेंद पर 21 रन बनाकर श्रेयस गोपाल की गेंद पर ईशान किशन के हाथों कैच आउट हो गए। हालांकि फिर मैच में कप्तान ऋतुराज गायकवाड और शिवम दुबे ने बेहतरीन बल्लेबाजी की। इस दौरान कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने 40 गेंद पर 5 चौके और 5 छक्के लगाते हुए 69 रनो की पारी खेली। वहीं डेरिल मिचेल ने भी 14 गेंद पर 17 रन बनाए। वहीं मैच में शिवम दुबे ने 38 गेंद पर नाबाद 66 रनो की पारी खेली।

वहीं विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी आखरी ओवर में बल्लेबाजी करने आए। इस दौरान महेंद्र सिंह धोनी ने चार गेंद पर तीन छक्के लगाते हुए नाबाद 20 रन बनाए। इस दौरान महेंद्र सिंह धोनी का स्ट्राइक रेट 500 का रहा। इस प्रकार  Chennai Super Kings ने 4 विकेट के नुकसान पर 206 रन बनाए। वहीं मुंबई इंडियंस की ओर से गेंदबाजी करते हुए हार्दिक पांड्या ने दो विकेट लिए। इसके अलावा श्रेयस गोपाल और गेराल्ड कोएटजी के नाम एक-एक विकेट रहा।

207 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी Mumbai Indians की ओर से ईशान किशन 15 गेंद पर 23 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं इस ओवर की तीसरी गेंद पर सूर्यकुमार यादव भी बिना अपना खाता खोले आउट हो गए। बता दे कि दोनों का ही विकेट मथिशा पथिराना को मिला। वहीं इसके बाद तिलक वर्मा 31 रन बनाकर पथिराना का तीसरा शिकार बने। हालांकि एक छोर पर रोहित शर्मा लगातार अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे। वहीं मैच में कप्तान हार्दिक पंड्या 6 गेंद पर 2 रन बना कर तुषार देशपांडे के हाथों आउट हो गए। इसके अलावा टिम डेविड ने पांच गेंद पर 13 तथा रोमारियो शेफर्ड ने दो गेंद पर 1 रन की पारी खेली।

वहीं मैच मे रोहित शर्मा ने 63 गेंद पर 11 चौके और 5 छक्के लगाते हुए नाबाद 105 रनों की पारी खेली। हालांकि उनका यह शतक टीम को जीत नहीं दिल पाया और मुंबई इंडियंस की टीम 20 रनों से यह मुकाबला हार गई। चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से गेंदबाजी करते हुए Matheesha Pathirana ने सबसे ज्यादा 4 विकेट चटकाए। इस दौरान उन्होंने विरोधी टीम को 28 रन दिए। इसके अतिरिक्त मैच में तुषार देशपांडे और मुस्तफिजुर रहमान ने भी एक-एक विकेट लिया। इस मुकाबले में जीत के बाद चेन्नई सुपर किंग्स CSK की टीम पॉइंट्स टेबल में 6 मैचों में 4 जीत के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गई है।

Tikam Bairagi
टीकम एक अनुभवी समाचार लेखक हैं। उन्हें तकनीक, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य समाचार में 2 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इसके अलावा उनकी रुचि नई चीजों के सीखने और पुस्तके पड़ने में है। आप tikam@oispice.com पर शनाया से संपर्क कर सकते हैं।