6G

6G नेटवर्क शुरू होते ही 2 साल में हो जायेंगे 29 करोड़ कनेक्शन, जानिए कब होगा 6G शुरू – इस समय भारत समय दुनिया के कई देशों में 5G मोबाइल नेटवर्क का उपयोग किया जा रहा है। भारत में भी 5G टेक्नोलॉजी काफी तेजी से लोगों तक पहुंच रही है। इस समय 5G तेज इंटरनेट स्पीड प्रदान करता है। हालांकि कुछ समय पश्चात 6G के आने के बाद लोग 5G को भूल जाएंगे। क्योंकि 6G नेटवर्क 5G की तुलना में 1000 गुना तेज डाउनलोड स्पीड दे सकता है। बताया जा रहा है कि 6G साल 2029 तक लॉन्च हो सकता है। वहीं टेलीकॉम सेक्टर की रिसर्च फर्म जूनिपर रिसर्च ने आंकड़े शेयर किए हैं कि 6G के लांच होने के शुरुआती 2 साल में लगभग 29 करोड़ कनेक्शन होने की उम्मीद जताई जा रही है।

रिपोर्ट में बताया गया है कि साल 2030 में दुनिया भर में 6G के 29 करोड़ कनेक्शन हो जाएंगे। हालांकि ऐसा मुमकिन होने के लिए टेलीकॉम कंपनियों को कई प्रकार की तकनीकी समस्याओं का समाधान करना होगा। साथ ही उन्हें अपने नेटवर्क को तेजी से अपग्रेड भी करना होगा।

रिपोर्ट के अनुसार 6G में मिलने वाली हाई फ्रिकवेंसी स्पेक्ट्रम मौजूदा समय के 5G नेटवर्क के मुकाबले 100 गुना ज्यादा स्पीड देगी। हालांकि टेलीकॉम कंपनियों के लिए सबसे बड़ी चुनौती होगी नेटवर्क को सॉल्व करने की। माना जा रहा है कि 6G की शुरुआत घनी आबादी वाले इलाकों से की जाएगी। जिससे की कंपनियां ज्यादा से ज्यादा लोगों को 6G नेटवर्क से जोड़ सके।

वहीं 5G नेटवर्क के विस्तार के बारे में बात करें तो पिछले साल अगस्त में केंद्रीय टेलीकॉम मिनिस्टर अश्विनी वैष्णव ने बताया था कि भारत में 5G नेटवर्क को तीन लाख से ज्यादा जगह पर पहुंचा दिया गया है। इस समय भारत के 714 जिलों में 5G नेटवर्क पहुंच गया है। वहीं अश्विनी वैष्णव ने बताया कि दुनिया का सबसे तेज 5G रोल आउट लगातार जारी है। 3 लाख से ज्यादा साइट्स भारत के 714 जिलों में 5G पहुंच चुका है। हालांकि इस समय भारत में दो ही टेलीकॉम कंपनियां 5G नेटवर्क सुविधा प्रदान कर रही है जिनमें की Airtel और Jio का नाम शामिल है। वही वोडाफोन आइडिया भी जल्द ही भारत में 5G सर्विस को शुरू कर सकती है।

टीकम एक अनुभवी समाचार लेखक हैं। उन्हें तकनीक, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य समाचार में 2 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इसके अलावा उनकी रुचि नई चीजों के सीखने और पुस्तके पड़ने में है। आप tikam@oispice.com पर शनाया से संपर्क कर सकते हैं।