airtel

Airtel कंपनी रिलायंस जिओ के बाद भारत की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम सेवाएं प्रदान करने वाली कंपनी है। एयरटेल कंपनी अपने कस्टमर के लिए कई अलग-अलग प्रकार के अनलिमिटेड प्लान्स पेश करती रहती है। यह प्रीपेड प्लान एक निश्चित समय के साथ आते हैं उदाहरण के तौर पर एयरटेल पर कुछ प्लान्स 28 दिन या 56 दिनों की वैधता के साथ आते हैं। लेकिन इसी समय में अगर आपको एयरटेल के एक ऐसे प्लान के बारे में जानकारी दी जाए जिसमें आपको करीब 3 महीने की वैलिडिटी मिलेगी साथ ही बाकि प्लान्स की तूलना करें तो आपको इस प्लान में डेटा भी ज्यादा मिलने वाला है और साथ में आपको ओटीटी एप्स के सब्सक्रिप्शन भी प्रदान किए जाएं तो इससे बेहतर ऑफर आपके लिए कोई हो ही नहीं सकता है, जी हां दोस्तों आज हम आपको एयरटेल के एक प्रीपेड प्लान के बारे में जानकारी प्रदान करने जा रहे हैं, जिसमें आपको करीब 3 महीने की वैधता प्रदान की जाती हैं, इसी के साथ-साथ आपको प्रतिदिन के लिए 2.5GB डेटा यूज करने को मिलता है। 2.5 जीबी डाटा की सहायता से आपका मोबाइल डाटा संबंधी सारा काम अच्छी तरह से बिना किसी रूकावट के हो सकता है। इस पोस्ट में हमने आपको एयरटेल कंपनी द्वारा प्रोवाइड किए जा रहे हैं इस प्लान के बारे में सारी जानकारी आगे प्रदान की है।

एयरटेल कपंनी ने अपने उपभोक्ताओ के लिए 84 दिनों तक की वैधता के साथ एक ऐसा प्लान लांच किया है जिसके साथ में आपको बेहद सारे अतिरिक्त लाभ प्रदान किये जा रहे हैं। Airtel कंपनी के इस प्लान के माध्यम से आपको प्रतिदिन 2.5GB डेटा यूज़ करने को मिलता है। Airtel के इस Plan की कीमत 999 रुपये है। यह प्लान अनलिमिटिड कॉलिंग के साथ आता है इसकी डेली डाटा 2.5GB लिमिट की समाप्ती के बाद भी अगर आप इन्टनेट इस्तेमाल करना चाहते है तो इसके बाद इंटरनेट स्पीड 64 केबीपीएस हो जाती है। इसी के साथ साथ प्लान में आपको 100 एसएमएस प्रतिदिन मिलते हैं।

एयरटेल Rs 999 प्लान के बेनिफिट्स:

Airtel के 999 प्लान के लेने के बाद आपको और भी अधिक अतिरिक्त लाभ देखने को मिलते हैं, जिसके अंतर्गत आपको 84 दिनों की वैधता मिलती है, इसी के साथ साथ आपको अमेजन प्राइम (Amazon Prime) सब्सक्रिप्शन भी फ्री मिलता है। इन सब के अतिरिक्त भी अगर आप एयरटेल का 999 प्लान लेते है तो आपको Xstream Mobile Pack का सब्सक्रिप्शन मिलता है, जिसमे आपको Airtel Xstream चैनल्स का भी फायदा मिलता हैं। Airtel Xstream पर आपको निम्न चैनल का आनंद मिलता हैं, जिनमें LionsgatePlay, HoiChoi, ErosNow, ManoramaMAX, SonyLiv चैनल मिलते है। अगर आप Airtel 999 Plan लेते है तो आपको Airtel Xstream App के द्वारा आप इन सभी में से किसी भी चैनल पर बिना किसी भी प्रकार का एक्स्ट्रा चार्ज इनका आनंद ले सकते हैं।

इस Airtel Plan के बारे बात करें तो यह पैक आपको RewardsMini Subscription की सुविधा भी प्रदान करता है, जिसमे आप एयरटेल पेमेंट बैंक के फायदे भी उठा सकते हैं। इस प्लान को लेने के बाद आपको Wynk Music का बेनिफिट भी मिलता है, जिसमे आपको अनलिमिटेड म्यूजिक का आनंद मिलता है और इसी के साथ ही आपको फ्री म्यूजिक डाउनलोड करने की सुविधा भी मिलती हैं।

आपको बता दें कि इस Airtel Plan के लाभ इतने ही नही है बल्कि आपको इसके और भी बेनिफिट देखने को मिलते है क्योंकि इसके साथ आपको Apollo 24|7 Circle सब्सक्रिप्शन भी दिया जाता है, जिसकी वैधता आपके प्लान के दिनों के बराबर ही मिलती है। अंत में आपको FASTag पर 100 रुपये का कैशबैक भी यह प्लान प्रोवाइड देता है और बेनेफिट्स की गिनती यहाँ पर भी ख़तम नही होती है क्युकी इस एयरटेल प्लान के अंतर्गत आपको Free Hellotunes की सुविधा भी मिलती है हैं जिसके माध्यम से आप कॉलर ट्यून सेट कर सकते है और बार बार चेंज कर सकते हैं। इन सभी फायदों के कारण ही लॉन्ग टर्म एयरटेल प्लान लेने वाले यूजर्स को ढेर सारे बेनिफिट मिलने वाले हैं। इस प्लान के बारे में और अधिक जानकारी के लिए आप एयरटेल की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर प्राप्त कर सकते हैं।

टीकम एक अनुभवी समाचार लेखक हैं। उन्हें तकनीक, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य समाचार में 2 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इसके अलावा उनकी रुचि नई चीजों के सीखने और पुस्तके पड़ने में है। आप tikam@oispice.com पर शनाया से संपर्क कर सकते हैं।