MS Dhoni

IPL 2023: आईपीएल शुरू होने से पहले सीएसके के लिए आई बुरी खबर, यह घातक खिलाड़ी हुआ चोटिल – दुनिया की सबसे पसंदीदा T20 लीग यानी कि आईपीएल का सोलवा सीजन जल्द ही शुरू होने जा रहा है। बता दें कि इस सीजन का पहला मुकाबला चार बार की चैंपियन टीम चेन्नई सुपर किंग्स और पिछले साल की विजेता गुजरात टाइटंस के बीच 31 मार्च को खेला जाएगा। वही इससे पहले ही चेन्नई सुपर किंग्स के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है।

जानकारी के लिए बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स को इस सीजन का पहला मुकाबला गुजरात टाइटंस के खिलाफ 31 मार्च को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलना है। गुजरात टाइटंस की कप्तानी ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या करते हैं वही हार्दिक पांड्या ने साल 2022 में बतौर कप्तान अपने पहले ही सीजन में अपनी टीम को आईपीएल का चैंपियन बनाया था।

इस खिलाड़ी को लेकर आई बड़ी खबर

बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स ने इस साल आईपीएल के मिनी ऑक्शन में इंग्लैंड के सुपर ऑल राउंडर पर बड़ी बोली लगाते हुए अपनी टीम में शामिल किया था। वही हाल ही में आई रिपोर्ट के अनुसार बेन स्टोक्स आईपीएल के शुरुआती मैचों में केवल बल्लेबाज के रूप में ही खेल पाएंगे। दरअसल रिपोर्ट के अनुसार बेन स्टोक्स के बाएं घुटने में चोट लगी हुई है जिसे मैनेज करने के लिए हाल ही में बेन स्टोक्स ने भारत आने से पहले कोर्टेसोन इंजेक्शन लगाया था। वही इस चोट को देखते हुए बेन स्टोक्स शुरुआती कुछ मैचों में गेंदबाजी नहीं कर पाएंगे जिससे कि चेन्नई सुपर किंग्स को नुकसान भुगतना पड़ सकता है।

दरअसल बेन स्टोक्स चेन्नई सुपर किंग्स के एक्स फेक्टर माने जा रहे हैं परंतु चोट के कारण बेन स्टोक्स शुरुआती कुछ मैचों में गेंदबाजी नहीं कर पाएंगे। जिससे कि सीएसके के फैंस काफी ज्यादा निराश है।

जानकारी के लिए बता दें कि आई पी एल 2023 के लिए मिनी ऑक्शन के दौरान चेन्नई सुपर किंग्स ने बेन स्टॉक्स को खरीदने के लिए 16.25 करोड रुपए की बोली लगाई थी। जो की सीएसके की ओर से सबसे महंगी बोली रही थी।

दरअसल बेन स्टोक्स के बाएं पैर के घुटने में लगी चोट न्यूजीलैंड के दौरे पर उभर आई थी। जिसके पश्चात वह दो टेस्ट मैचों में केवल 9 ओवर ही गेंदबाजी कर पाए थे। ऐसे में बेन स्टोक्स उस चोट को सही करने के लिए शुरुआती कुछ मैचों में गेंदबाजी नहीं कर पाएंगे। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाजी कोच माइकल हसी ने भी इस बात की पुष्टि कर दी है कि आईपीएल के कुछ शुरुआती मैचों में बेन स्टोक्स केवल बल्लेबाज के रूप में खेलते हुए दिखाई देंगे। वही इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड और चेन्नई सुपर किंग्स के फिजियो लगातार बेन स्टोक्स के स्वास्थ्य पर नजर बनाए हुए हैं।

टीकम एक अनुभवी समाचार लेखक हैं। उन्हें तकनीक, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य समाचार में 2 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इसके अलावा उनकी रुचि नई चीजों के सीखने और पुस्तके पड़ने में है। आप tikam@oispice.com पर शनाया से संपर्क कर सकते हैं।