MS Dhoni

IPL 2023: गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स का पहला मुकाबला कल, जानिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन – कल यानी 31 मार्च से आई पी एल 2023 का आगाज होने जा रहा है। बता दें कि इस टूर्नामेंट का पहला मुकाबला गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच नरेंद्र मोदी स्टेडियम अहमदाबाद में खेला जाएगा। बता दें कि यह मुकाबला कल शाम 7:30 बजे से शुरू होगा।

गौरतलब है कि गुजरात टाइटंस ने पिछले सीजन हार्दिक पांड्या की कप्तानी में आईपीएल का खिताब जीता था। वहीं दूसरी ओर चेन्नई सुपर किंग्स ने इस बार कई खतरनाक खिलाड़ियों को अपने पाले में शामिल किया है। यानी कल का मुकाबला बेहद ही रोमांचक होने वाला है। क्योंकि चेन्नई सुपर किंग्स की टीम पिछले सीजन का भुलाकर अब नई शुरुआत करना चाहेगी तो वही हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस भी अपनी बादशाहत कायम रखना चाहेगी।

गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स

बता दें कि गुजरात टाइटंस की टीम आईपीएल में पिछले साल ही शामिल हुई है वहीं पिछले सीजन गुजरात और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच दो मुकाबले खेले गए थे। जिनमें गुजरात टाइटंस ने दोनों ही मुकाबलों में जीत दर्ज की थी। यानी आंकड़ों के आधार पर देखा जाए तो हार्दिक पांड्या की टीम महेंद्र सिंह धोनी की टीम पर भारी है। हालांकि पिछले सीजन चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा था आईपीएल 2022 में चेन्नई सुपर किंग्स ने नौवें स्थान पर रहकर सीजन फिनिश किया था।

जानकारी के लिए बता दें कि चेन्नई बनाम गुजरात का यह मुकाबला नरेंद्र मोदी स्टेडियम अहमदाबाद में खेला जाएगा। यह पिच बल्लेबाजों के अनुकूल मानी जाती है। आंकड़ों के अनुसार इस पिच पर लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम मैच जितने में ज्यादा सफल रही है। ऐसे में इस पिच पर कप्तान टॉस जीतकर बॉलिंग करने का निर्णय ले सकते हैं। आइए अब हम आपको दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन के बारे में बताते हैं।

चेन्नई सुपर किंग्स संभावित प्लेइंग इलेवन

महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), डेवोन कॉनवे, रुतुराज गायकवाड़, बेन स्टोक्स, मोईन अली, अंबाती रायडू, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, मुकेश चौधरी, ड्वेन प्रिटोरियस, दीपक चाहर

गुजरात टाइटंस संभावित प्लेइंग इलेवन

हार्दिक पांड्या (कप्तान), शुभमन गिल, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), केन विलियमसन, अभिनव मनोहर, यश दयाल, राहुल तेवतिया, ओडियन स्मिथ, शिवम मावी, मोहम्मद शमी, राशिद खान

शनाया कुमारी को समाचार लेखन, विशेषकर खेलों में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उसका शौक किताबें पढ़ना और गेम खेलना है, आप shanya@oispice.com पर शनाया से संपर्क कर सकते हैं।