bsnl

भारत में 1 अक्टूबर 2022 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 5G सेवा लॉन्च कर दी। इसके साथ अपनी 5G सेवा देश के 8 शहरों के लिए सभी को पीछे छोड़ते हुए एयरटेल ने आरंभ कर भी दी है। एयरटेल के मुताबिक इनमें मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु, वाराणसी समेत देश के आठ शहरों के नाम मौजूद है।

इसके सिवा देश की सबसे बड़ी संचार कंपनी रिलायंस जियो ने बताया है कि देश के कुछ शहरों में दीवाली तक 5G सेवा आरंभ हो जाएगी तथा पूरे देश में दिसंबर 2023 तक सेवा लागू हो जाएगी। जल्द ही देश की तीसरी दूरसंचार कंपनी वोडाफोन भी 5G सेवा आरंभ करने वाली है हालांकि कब से इसकी शुरुआत होगी अभी तक इसके बारे में कुछ भी नहीं कहा गया है। इसी बीच, अपना 5G नेटवर्क पेश करने की तैयारी में बीएसएनएल लगा हुआ है। इसका ऐलान केंद्रीय संचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कर दिया है।

बीएसएनएल 5G कब आएगा

संचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली के प्रगति मैदान में चल रहे इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC) 2022  में कहा कि 5G सेवा के लिए बीएसएनएल यूज़र्स को लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि बीएसएनएल भारत में अपनी 5G सेवा 15 अगस्त 2023 को आरंभ कर देगा।

200 से ज्यादा शहरों में 6 महीने में पहुँचेगा 5G नेटवर्क

अश्विनी वैष्णव ने IMC 2022 में यह भी कहा है कि 5G नेटवर्क 200 से अधिक शहरों में अगले 6 महीने के भीतर पहुँच जाएगा। देश के 80 से 90 प्रतिशत लोगों तक 5G सेवा पहुँचाने की कोशिश आने वाले दो वर्षों में कि जा रही है।

बीएसएनएल पर मुकेश अंबानी भी बोले

IMC 2022 में 5G लॉन्च के मौके पर रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष मुकेश अंबानी ने बताया कि सरकार की उपस्थिति दूरसंचार उद्योग में बीएसएनएल की मौजूदगी से बनी रहेगी। संतुलन साधन में इससे सहायता मिलेगी। मुकेश अंबानी आश्वासन दिया कि जियो की सेवा किफायती तो होगी तथा इसके साथ ही इसकी गुणवत्ता विश्वस्तरीय भी होगी। इसके साथ ही अंबानी ने देश के समक्ष कुछ बेहद बुनियादी चुनौतियों को दूर करने में किस तरह से 5G सेवा मददगार साबित होगी, इसके बारे में भी बताया।

शांभवी कुमारी न्यूज़ हिंदी 360 के लिए एक अनुभवी समाचार लेखिका हैं। उन्हें तकनीक, खेल और स्वास्थ्य समाचार में 3 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इसके अलावा, उसे नई चीजों के बारे में पढ़ना और लिखना पसंद है। शांभवी से ईमेल shambhavi@oispice.com के माध्यम से संपर्क किया जा सकता है