Lucknow Super Giants

CSK vs LSG: Lucknow Super Giants ने 6 विकेट से जीता मैच, ऋतुराज और स्टोइनिस का शतक – IPL में आज Lucknow Super Giants बनाम Chennai Super Kings के बीच एमए चिदंबरम स्टेडियम चेन्नई में मुकाबला खेला गया। जहां पर चेन्नई सुपर किंग्स ने ऋतुराज गायकवाड़ के शतक की बदौलत चार विकेट खोकर 210 रन बनाए वहीं जवाब में लखनऊ सुपरजाइंट्स की ओर से मार्कस स्टोइनिस ने शतकीय पारी खेलते हुए अपनी टीम को 6 विकेट से जीत दिला दी।

दरअसल मैच मे Lucknow Super Giants के कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। वहीं पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से कप्तान ऋतुराज गायकवाड और रहाणे पारी की शुरुआत करने आए। इस दौरान अजिंक्य रहाणे 3 गेंद पर एक रन बनाकर आउट हो गए। वहीं मैच में डेरिल मिचेल भी 10 गेंद पर 11 तथा रविंद्र जडेजा 19 गेंद पर 16 रन बनाकर चलते बने। हालांकि फिर ऋतुराज गायकवाड और शिवम दुबे ने शानदार पारी खेली। इस दौरान शिवम दुबे ने 27 गेंद पर 3 चौके और 7 गगनचुंबी छक्के लगाते हुए 66 रन बना डालें। हालांकि फिर वह रन आउट हो गए।

वहीं मैच में ऋतुराज गायकवाड़ ने 7 गेंद में 12 चौके और 3 छक्के लगाते हुए नाबाद 108 रनों की पारी खेली। इसी के साथ ऋतुराज गायकवाड़ ने आईपीएल में अपना दूसरा शतक भी जड़ दिया। वहीं मैच में महेंद्र सिंह धोनी ने एक गेंद पर नाबाद 4 रन बनाए। इस प्रकार चेन्नई सुपर किंग्स ने निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट खोकर 210 रन बनाए। वहीं लखनऊ सुपरजाइंट्स की ओर से मैट हेनरी, मोहसिन खान और यश ठाकुर के नाम एक-एक सफलता रही।

211 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी Lucknow Super Giants की ओर से क्विंटन डी कॉक बिना अपना खाता खोले दीपक चाहर के हाथों क्लीन बोल्ड हो गए। वहीं मैच में कप्तान केएल राहुल भी 14 गेंद पर 16 रन बनाकर चलते बने। इसके अतिरिक्त देवदत्त पडिकल ने 19 गेंद पर 13 तथा निकोलस पूरन ने 15 गेंद पर 34 रनों की पारी खेली। हालांकि एक छोर पर मार्कस स्टोइनिस लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान मार्कस स्टोइनिस ने 63 गेंद पर 13 चौके और 6 छक्के लगाते हुए नाबाद 124 रन बनाएं। इसी के साथ स्टोइनिस ने आईपीएल में अपना पहला शतक जड़ा। वही मैच में दीपक हुड्डा ने नाबाद 17 रनों की पारी खेली।

लखनऊ सुपर जाइंट्स ने 19.3 ओवर में यह मुकाबला 6 विकेट से जीत लिया। चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से मथिशा पथिराना ने दो तथा दीपक चाहर और मुस्तफिजुर रहमान ने एक-एक विकेट लिया। इस मुकाबले में जीत के बाद Lucknow Super Giants की टीम 10 अंकों के साथ चौथे स्थान पर पहुंच गई है।

टीकम एक अनुभवी समाचार लेखक हैं। उन्हें तकनीक, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य समाचार में 2 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इसके अलावा उनकी रुचि नई चीजों के सीखने और पुस्तके पड़ने में है। आप tikam@oispice.com पर शनाया से संपर्क कर सकते हैं।