Punjab Kings

CSK vs PBKS: Punjab Kings ने 7 विकेट से जीता मैच, प्लेऑफ रेस में बरकरार – IPL में आज चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स का मुकाबला एमए चिदंबरम स्टेडियम चेन्नई में खेला गया। जहां चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 162 रन बनाएं। वहीं जवाब में Punjab Kings ने 7 विकेट से यह मुकाबला जीत लिया।

दरअसल मैच में पंजाब किंग्स के कप्तान सैम करन ने टॉस जीत कर पहले चेन्नई सुपर किंग्स को बल्लेबाजी करने का न्योता दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से अजिंक्य रहाणे 24 गेंद पर 29 रन बनाकर चलते बने। वहीं अगली ही गेंद पर शिवम दुबे भी बिना अपना खाता खोले एलबीडब्ल्यू आउट हो गए। इसके अलावा रविंद्र जडेजा 4 गेंद पर 2 रन बना कर राहुल चहर का शिकार हो गए। हालांकि इस दौरान कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने 48 गेंद पर 62 रनो की पारी खेली। अपनी पारी में ऋतुराज गायकवाड़ ने 5 चौके और 2 छक्के भी लगाए।

वहीं मैच में समीर रिजवी ने 23 गेंद पर 21 तथा मोईन अली ने 9 गेंद पर 15 रनों की पारी खेली। वहीं विकेटकीपर बल्लेबाज धोनी ने 11 गेंद पर 14 रनों का योगदान दिया। इस प्रकार चेन्नई सुपर किंग्स ने 7 विकेट के नुकसान पर 162 रन बनाए। वहीं पंजाब किंग्स की ओर से हरप्रीत बरार और राहुल चाहर के नाम दो-दो विकेट रहे तथा रबाडा और अर्शदीप सिंह ने एक-एक विकेट लिया।

163 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स की और से प्रभसिमरन सिंह 10 गेंद पर 13 रन बनाकर डेब्यू कर रहे रिचार्ड ग्लेसन का शिकार हो गए। वहीं इसके अलावा मैच में जॉनी बेयरस्टो भी 30 गेंद पर 46 बनाकर शिवम दुबे के हाथो आउट हो गए। वही मैच में रिले रूसो ने 23 गेंद पर 43 रन बनाए। इसके अतिरिक्त कप्तान सैम करन ने 26 तथा शशांक सिंह ने 25 रन बनाते हुए अपनी टीम को 7 विकेट से जीत दिला दी। बता दे कि Punjab Kings ने यह मुकाबला 17.5 ओवर में ही जीत लिया। चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) की ओर से गेंदबाजी करते हुए शार्दुल ठाकुर, रीचार्ड ग्लैसन और शिवम दुबे के नाम एक-एक सफलता रही।

टीकम एक अनुभवी समाचार लेखक हैं। उन्हें तकनीक, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य समाचार में 2 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इसके अलावा उनकी रुचि नई चीजों के सीखने और पुस्तके पड़ने में है। आप tikam@oispice.com पर शनाया से संपर्क कर सकते हैं।