Csk vs RR: Chennai Super Kings ने 5 विकेट से जीता मैच – आईपीएल में आज चेन्नई सुपर किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच हुआ मुकाबला खेला गया। बता दे कि यह मुकाबला एमए चिदंबरम स्टेडियम चेन्नई में आयोजित किया गया। जहां पर राजस्थान रॉयल्स ने 5 विकेट के नुकसान पर 141 रन बनाए। वही जवाब में चेन्नई सुपर किंग्स में पांच विकेट खोकर 18.2 ओवर में यह मैच जीत लिया। वहीं इस मुकाबले में जीत के बाद Chennai Super Kings की टीम 14 अंकों के साथ प्वाइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है।
बता दे की मैच में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। इस दौरान सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल 21 गेंद पर 24 रन बनाते हुए सिमरजीत सिंह का शिकार हो गए। वहीं इसके बाद जोस बटलर भी 25 गेंद पर 21 रन बनाते हुए सिमरजीत सिंह को अपना विकेट देते चले। हालांकि इस दौरान ध्रुव जुरेल ने 18 गेंद पर 28 रन बनाए। वहीं रियान पराग ने भी शानदार पारी खेली।
मैच में रियान पराग ने 35 गेंद 1 चौका और 3 छक्के लगाते हुए 37 रन बनाए। वहीं शुभम दुबे मैच में बिना अपना खाता खोले तुषार देशपांडे के हाथों आउट हो गए। इस प्रकार राजस्थान रॉयल्स की टीम 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 141 रन ही बना पाई। चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से गेंदबाजी करते हुए सिमरजीत सिंह ने 3 तथा तुषार देशपांडे ने 2 विकेट लिए।
142 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी Chennai Super Kings की ओर से रचिन रविंद्र 18 गेंद पर 27 रन बनाकर रविचंद्रन अश्विन के हाथों आउट हो गए। वहीं इसके बाद डेरिल मिचेल 13 गेंद पर 22 रन बनाकर चलते बने। वहीं मैच में मोईन अली ने 10 तथा शिवम दुबे ने 18 रनो की पारी खेली। मध्य क्रम में बल्लेबाजी करने आए रविंद्र जडेजा 7 गेंद पर पांच रन बनाकर फील्डिंग में रुकावट डालने पर आउट करार दे दिए गए। इसके अतिरिक्त कप्तान गायकवाड़ ने 41 गेंद पर नाबाद 42 तथा समीर रिजवी ने 8 गेंद पर नाबाद 15 रनो की पारी खेलते हुए अपने टीम को जीत दिला दी। बता दे कि Chennai Super Kings ने यह मुकाबला 18.2 ओवर में 5 विकेट से जीत लिया। वहीं राजस्थान रॉयल्स की ओर से गेंदबाजी करते हुए अश्विन ने 2 तथा नंद्रे बर्गर और चहल ने एक-एक विकेट लिया।
