Delhi Capitals

DC vs GT: Delhi Capitals ने 4 रन से जीता मैच – IPL में आज दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात टाइटंस का मुकाबला अरुण जेटली स्टेडियम दिल्ली में खेला गया। जहां पर दिल्ली कैपिटल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ऋषभ पंत की बेहतरीन पारी की बदौलत चार विकेट के नुकसान पर 224 रन बनाए। वहीं जवाब में गुजरात टाइटंस की टीम 8 विकेट खोकर 220 रन ही बना पाई और चार रन से यह मुकाबला दिल्ली कैपिटल ने जीत लिया।

दरअसल मैच में गुजरात टाइटंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया जो कि गलत साबित हुआ। दरअसल पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स की ओर से सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने 11 तथा जैक फ्रेशर मेकगर्ग ने 23 रनों की पारी खेली। वहीं इसके बाद शाई होप 6 गेंद पर 5 रन बनाकर आउट हो गए। हालांकि फिर अक्षर पटेल और ऋषभ पंत ने बेहतरीन पारी खेली। इस दौरान अक्षर पटेल 43 गेंद में पांच चौके और चार छक्के लगाते हुए 66 रन बनाकर आउट हुए। वहीं इसके बाद ऋषभ पंत ने 43 गेंद पर नाबाद 88 रनों की पारी खेली।

इस दौरान पंत ने 5 चौके और 8 छक्के भी लगाए। वहीं मैच में ट्रिस्टन स्टब्स ने भी 7 गेंद पर नाबाद 26 रनों की पारी खेली। इस प्रकार Delhi Capitals ने निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट खोकर 224 रन बना डाले। वहीं गुजरात टाइटंस की ओर से संदीप वॉरियर ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए। वही नूर अहमद के नाम भी एक सफलता रही।

225 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरे Gujarat Titans की ओर से कप्तान शुभमन गिल 5 गेंद पर 6 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं उसके बाद रिद्धिमान साहा भी 25 गेंद पर 39 रन बनाकर चलते बने। हालांकि फिर साई सुदर्शन ने 39 गेंद पर 65 रनों की पारी खेली और फिर वह भी रसिक सलाम के हाथों कैच आउट हो गए। वहीं मैच में अजमतुल्लाह उमरजाई ने दो गेंद पर एक रन तथा शाहरुख खान ने पांच गेंद पर 8 रन बनाए। इसके अतिरिक्त मैच में डेविड मिलर ने 23 गेंद पर 55 तथा साइ किशोर ने छह गेंद पर 13 रनों की पारी खेली। निचले क्रम में बल्लेबाजी करने आए राशिद खान ने 11 गेंद पर नाबाद 21 रनों की पारी खेली।

आखिरी गेंद पर टीम को जीत के लिए 5 रनों की आवश्यकता थी परंतु राशिद खान मात्र एक रन ही बना पाए और टीम चार रनों से हार गई। मैच में दिल्ली कैपिटल्स की ओर से गेंदबाजी करते हुए रसिक डर सलाम ने 3 विकेट लिए। इसके अतिरिक्त मैच में कुलदीप यादव ने 2 तथा अक्षर पटेल, मुकेश कुमार और एनरिक नोर्त्जे के नाम एक-एक सफलता रही। इस मुकाबले में जीत के बाद Delhi Capitals की टीम प्वाइंट्स टेबल में 8 अंकों के साथ छठे स्थान पर पहुंच गई है।

टीकम एक अनुभवी समाचार लेखक हैं। उन्हें तकनीक, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य समाचार में 2 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इसके अलावा उनकी रुचि नई चीजों के सीखने और पुस्तके पड़ने में है। आप tikam@oispice.com पर शनाया से संपर्क कर सकते हैं।