Delhi Capitals

DC vs KKR: IPL 2023 का पहला मुकाबला जीती दिल्ली कैपिटल्स, कोलकाता नाइट राइडर्स को 4 विकेट से हराया – बता दें कि इस सीजन दिल्ली कैपिटल्स को शुरुआती पांच मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा था। वही दिल्ली का छठा मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स से हुआ। जिसमें दिल्ली कैपिटल्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट से यह मैच अपने नाम कर लिया।

मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था जो कि सही साबित हुआ। अरुण जेटली स्टेडियम दिल्ली में खेले जा रहे मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 127 रन बनाए। इस दौरान जेसन रॉय ने सबसे ज्यादा 39 गेंद पर 46 रनों की पारी खेली तो वही मैच में आंद्रे रसैल ने भी 31 गेंद पर नाबाद 38 रन बनाए। वही इन दोनों खिलाड़ी के अलावा कोई भी खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाया। दिल्ली की ओर से मुकेश कुमार ने लिटन दास के रूप में टीम को पहला विकेट दिलाया बता दें कि लिटन दास 4 गेंद पर 4 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं इसके अलावा मैच में ववेंकटेश अय्यर भी 2 गेंदों पर बिना अपना खाता खोलें एनरिक नोर्त्ज की गेंद पर मिचल मार्श के हाथों कैच आउट हो गए।

वही इसके बाद कोलकाता की टीम निश्चित समय अंतराल में विकेट खोती चली गई। इस दौरान कप्तान नितीश राणा 7 गेंद पर 4 रन तो वही सुनील नारायण 6 गेंद पर 4 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं मैच में मंदीप सिंह ने 11 गेंद पर 12 रन तथा उमेश यादव ने 5 गेंद पर 3 रन बनाए। वही पारी की आखरी गेंद पर वरुण चक्रवर्ती रन आउट हो गए। दिल्ली की ओर से गेंदबाजों ने बेहतरीन अंदाज में प्रदर्शन किया। इस दौरान कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, एनरिक नोर्तजे ओर इशांत शर्मा को दो-दो सफलता मिली तो वही मुकेश कुमार ने भी एक खिलाड़ी को पवेलियन भेजा।

128 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की ओर से कप्तान डेविड वॉर्नर ने कप्तानी पारी खेलते हुए 41 गेंदों में 57 रन बना डाले। वहीं मैच में पृथ्वी शॉ 11 गेंद पर 13 रन बनाकर वरुण चक्रवर्ती का शिकार हो गए। मैच में मिचल मार्श और फिलिप साल्ट भी कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए। इसके अलावा मनीष पांडे ने 23 गेंदों पर 21 रन अपनी टीम के लिए जोड़े तो वही अक्षर पटेल ने 22 गेंदों पर नाबाद 19 रन तथा ललित यादव ने 7 गेंद पर नाबाद 4 रन बनाते हुए अपनी टीम को 4 गेंद शेष रहते ही जीत दिला दी। बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स ने 19.2 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर हासिल करते हुए यह मुकाबला अपने नाम कर लिया। दिल्ली कैपिटल्स की इस सीजन यह पहली जीत है। वही केकेआर की ओर से गेंदबाजी करते हुए वरुण चक्रवर्ती, अनुकूल रॉय और नीतीश राणा को दो-दो सफलता मिली।

शनाया कुमारी को समाचार लेखन, विशेषकर खेलों में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उसका शौक किताबें पढ़ना और गेम खेलना है, आप shanya@oispice.com पर शनाया से संपर्क कर सकते हैं।