DC vs MI : आखरी गेंद पर जीती मुंबई इंडियन्स, दिल्ली को 6 विकेट से हराया – आई पी एल 2023 का 16 वा मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच अरुण जेटली स्टेडियम दिल्ली में खेला गया। बता दें कि दोनों ही टीम अभी तक इस सीजन में पहली जीत का इंतजार कर रहे थी। वही मैच में दिल्ली कैपिटल्स पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.4 ओवर में 172 रन पर ही सिमट गई। जवाब में मुंबई इंडियंस ने आखिरी गेंद पर यह मुकाबला 6 विकेट से अपने नाम कर लिया।
बता दें कि इस सीजन दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस दोनों ही एक भी मैच नहीं जीत पाई थी। वहीं मैच की बात की जाए तो मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने शानदार शुरुआत की। परंतु टॉप ऑर्डर के पवेलियन लौटने के बाद टीम का प्रदर्शन काफी ज्यादा निराशाजनक रहा। इस दौरान दिल्ली कैपिटल्स की टीम 19.4 ओवर में 172 रनों पर ही ऑल आउट हो गई।
मैच में सलामी बल्लेबाज और कप्तान डेविड वार्नर ने 47 गेंदों पर छह चौके लगाते हुए 51 रनों की पारी खेली तो वहीं लगातार फ्लॉप रहे पृथ्वी शॉ इस मैच में भी 10 गेंद पर 15 रन बनाकर ही ऋतिक शौकीन का शिकार हो गए। वही मैच में मनीष पांडे ने 18 गेंदों पर 26 रनों की पारी खेली। इसके पश्चात दिल्ली कैपिटल के खिलाड़ी कुछ खास नहीं कर पाए। इस दौरान यश ढुल 4 गेंद पर 2 रन, रोवमन पावेल 4 गेंद पर 4 रन तथा ललित यादव भी 4 गेंद पर 2 रन बनाकर आउट हो गए। हालांकि फिर अक्षर पटेल ने पारी को संभालते हुए 25 गेंदों में 216 के स्ट्राइक रेट से 54 रन बना डाले इस दौरान उन्होंने 4 चौके और 5 छक्के भी लगाए।
हालांकि दिल्ली कैपिटल्स का निचला क्रम भी रन बनाने में संघर्ष करता हुआ दिखाई दिया। इस दौरान अभिषेक पोरेल 3 गेंद पर 1 रन, एनरिक नोर्तजे 3 गेंद पर 5 रन बनाकर आउट हो गए तो वहीं मैच में कुलदीप यादव पहली ही गेंद पर रन आउट हो गए। बता दें कि मुंबई इंडियंस की ओर से जेसन बेहरेनडॉर्फ ओर पियूष चावला ने सबसे ज्यादा 3-3 विकेट चटकाए तो वही रिले मेरेडीथ ने दो तथा ऋतिक शौकीन ने एक विकेट लिया।
172 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस ने शानदार शुरुआत की। इस दौरान सलामी बल्लेबाज इशान किशन ने 26 गेंदों पर 31 तथा रोहित शर्मा ने 45 गेंदों पर 65 रनों की पारी खेली। बता दे कि ईशान किशन और रोहित शर्मा के बीच 71 रनों की साझेदारी हुई। वही मैच में रोहित शर्मा ने 6 चौके और 4 छक्के भी लगाए। उसके बाद मैच में तिलक वर्मा ने 29 गेंदों पर 41 रनों की पारी खेली। हालांकि फिर वह मुकेश कुमार का शिकार हो गए। वही लगातार फ्लॉप चल रहे सूर्यकुमार यादव इस बार भी पहले ही गेंद पर कैच आउट हो गए। वही इसके बाद टीम डेविड और कैमरून ग्रीन ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए टीम को जीत दिला दी। बता दे कि यह मुकाबला आखिरी गेंद तक चला आखिरी गेंद पर मुंबई इंडियंस को 2 रनों की आवश्यकता थी। वहीं दिल्ली कैपिटल्स की ओर से गेंदबाजी करते हुए मुकेश कुमार ने 2 तथा मुस्तफिजुर रहमान ने एक विकेट लिया।
दिल्ली कैपिटल्स को इस मुकाबले में 6 विकेट से हराते हुए मुंबई इंडियंस ने अपनी पहली जीत दर्ज की। वहीं दिल्ली कैपिटल्स की टीम अभी भी अपनी पहली जीत का इंतजार कर रही है। बता दे कि इस सीजन दिल्ली कैपिटल्स ने चार मुकाबले खेले हैं तथा चारों में ही उन्हें हार का सामना करना पड़ा।
