ENG vs PAK: इंग्लैंड ने 93 रन से पाकिस्तान को हराया, पाकिस्तान हुई वर्ल्ड कप से बाहर – भारत की मेजबानी में हो रहे आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में आज पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच आखरी ग्रुप मुकाबला खेला गया। जिसमे इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 93 रनो से हराकर सेमीफाइनल से बाहर कर दिया। दोनो ही टीमों का सफर इस वर्ल्ड कप से खत्म हो गया है। बता दें कि इंग्लैंड टीम ने प्वाइंट्स टेबल में 7वे नंबर पर रहते हुए अपना सफर खत्म किया है। हालांकि इसके बावजूद भी इंग्लैड ने 2025 चैंपियंस ट्रॉफी के लिए क्वालीफाई कर लिया है। बता दें कि वर्ल्ड कप 2023 प्वाइंट्स टेबल की टॉप 7 टीम को चैंपियंस ट्रॉफी में जगह मिलेगी।
आज के मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन में खेला गया। जहां इंग्लैंड ने पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी और इस दौरान बेन स्टोक्स की बेहतरीन 84 रनो की पारी की बदौलत 9 विकेट खोकर 337 रन बना दिए। मैच में बेन स्टोक्स ने 11 चौके और 2 छक्के भी लगाए। वही जो रूट ने 60 तथा जॉनी बेयरस्टो ने 59 रनों की पारी खेली। पाकिस्तान की ओर से हारिस रऊफ ने 3 विकेट चटकाए। इसके अलावा शाहीन अफरीदी और मोहम्मद वसीम को 2-2 विकेट मिले।
सेमीफाइनल में प्रवेश करने के लिए पाकिस्तान को 338 रनो के लक्ष्य को मात्र 40 गेंद में चेस करना था। जो की असंभव था। इस दौरान पाकिस्तान की टीम सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गई। वही दूसरी ओर कप्तान बाबर आजम अपनी टीम को यह आखरी मैच भी नही जीता पाए। टीम ने अपना पहला विकेट अब्दुल्लाह शफीक के रूप में खोया। तो वही 10 रनो के स्कोर पर फकर जमान भी चलते बने। हालांकि फिर कप्तान बाबर आजम ने 38 रन बनाए परंतु फिर वह भी आदिल रशीद को कैच थमा बैठे। पाकिस्तान की ओर से सबसे ज्यादा 51 रन आगा सलमान ने बनाए। इंग्लैंड की ओर से डेविड विली ने 3 विकेट लिए तो वही आदिल रशीद, मोईन अली और गस एटकिसन ने 2-2 सफलता ली।
जानकारी के लिए बता दे की वर्ल्ड कप 2023 में भारत के अलावा ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर चुकी है। पहला सेमीफाइनल मुकाबला 15 नवंबर को भारत और न्यूजीलैंड के बीच तथा दूसरा सेमी फाइनल साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच 16 नवंबर को खेला जाएगा।
