Google ने क्विक शेयर (Quick Share) सिस्टम का किया एलान, सैमसंग के साथ की साझेदारी – हाल ही में की में Google ने कई योजनाओं का अनावरण किया है जिसमें क्विक शेयर सिस्टम भी शामिल है। बता दे की क्विक शेयर सिस्टम को सैमसंग के साथ बनाया गया है। जो की साल 2020 में पेश किए गए Nearby Share की जगह लेगा। गौरतलब है कि गूगल कंपनी ने इसका नाम सैमसंग के नामकरण के अनुसार रखा है। माना जा रहा है कि गूगल का यह क्विक शेयर सिस्टम दुनिया का सबसे बेस्ट शेयर सिस्टम होगा।
इस बारे में गूगल कंपनी ने बताया है कि उसने सैमसंग के साथ अनुभव को एक साथ जोड़ा है। ऐसे डिवाइस जो एंड्राइड या क्रोम पर चलते हैं। उनकी सामग्री शेयर करने के लिए यह सर्वश्रेष्ठ प्लेटफार्म होगा। गूगल कंपनी इस समय मुख्य पीसी निर्माता कंपनी जैसे कि LG के साथ कार्य कर रही है। वहीं क्विक शेयर सिस्टम को भविष्य में विंडो और पीसी पर ऐप के रूप में विस्तारित किया जाएगा। क्विक शेयर आईकन पर टेप कर कर आप पास में उपलब्ध सभी उपकरणों की सूची प्राप्त कर सकते हैं। हालांकि आप इस ऐप में यह चुन सकते हैं कि कौन आपके उपकरणों को खोज कर फाइल भेज सकता है। जिसके अंतर्गत केवल आपके अपने उपकरण या आपके संपर्क इत्यादि आप अपने सुविधा अनुसार चुन सकते हैं। माना जा रहा है कि नया क्विक शेयर सिस्टम फरवरी में सभी उपकरणों के लिए रोल आउट शुरू हो जाएगा।
वही आपको बता दे की Fast Pair अगले महीने फरवरी में Google TV के साथ Chrome Cast पर भी विस्तारित होने वाला है। जिसके अनुसार आप अपने Google TV से अपने हेडफोन या स्पीकर्स को आसानी से जोड़ पाएंगे। इसमें ऑडियो आउटपुट नियंत्रण भी होंगे जो कि आपका डिफॉल्ट टीवी ऑडियो पर वापस स्विच करने में सहायता प्रदान करेंगे। सीधे शब्दों में कहे तो आप अपने फोन से टिकटोक की सामग्री को क्रोमकास्ट बिल्ट इन वाले उपकरणों पर सीधे कास्ट कर सकते हैं।
कंपनी ने बताया है कि साल 2024 में टीवी लाइनअप में क्रोमकास्ट बिल्ट इन उपलब्ध होगा। इसलिए इसके बाद आप अपने फोन से अस्पताल या होटल के कमरे में एलजी टीवी पर कास्ट कर पाएंगे। कंपनी ने बताया है कि गूगल टीवी और अन्य एंड्राइड टीवी उपकरणों पर लगभग 220 मिलियन से ज्यादा मासिक सक्रिय यूजर्स है। वही कंपनी एक नया कास्टिंग फीचर भी ला रही है जो की पिक्सल फोन से Spotify और Youtube म्यूजिक पर चल रही चीजों को अपने पिक्सल टैबलेट पर ले जाने की अनुमति देगा यदि वह पास में हो। सीधे शब्दों में कहे तो यदि आप अपने फोन पर रोड पर कुछ सुन रहे हैं तो आप अपने घर पहुंचने के बाद टैबलेट पर भी वही चीज स्विच कर सकते हैं।
हाल ही में Google ने एंड्राइड ऑटो में कई नई सुविधा जोड़ी है। जिसमें आपकी कार की इन्फोटेनमेंट स्क्रीन पर वॉलपेपर को बदलने का तरीका भी सम्मिलित है।
