Googple play

भारत में गूगल ने 2,000 पर्सनल लोन प्रदाताओं को कथित तौर पर जनवरी से जुलाई 2022 तक अपने Google Play स्टोर से बैन कर दिया था। इसकी वजह यह हैं कि गूगल की पॉलिसी का उललंघन इन प्रोवाइडर्स द्वारा बताया गया हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी का मानना हैं कि शिकारी लोन से ऐप टेक-डाउन जुड़े नहीं थे, हालांकि पिछले एक साल में मानदंडों को मजबूत करने के लिए केंद्रीय बैंक तथा सरकारी एजेंसियों को इस मुद्दों ने मजबूर किया हैं। टेक दिग्गज ने यह भी बताया हैं कि यह ट्रैक, कंपनी सक्रिय रुप से नहीं करती हैं कि चीन से ब्लॉक किये गए लोन ऐप या उनके डेवलपर्स हैं या नहीं।

MoneyControl के मुताबिक, इस साल जनवरी से जुलाई के बीच अपने प्लेटफॉर्म से गूगल ने भारत में 2 हजार पर्सनल लोन को कंपनी की पॉलिसी का उललंघन करने के कारण ब्लॉक कर दिया हैं। गूगल एशिया पैसेफिक के वरिष्ठ निदेशक तथा सुरक्षा और ट्रस्ट के प्रमुख सैकत मित्रा ने बताया हैं कि “लोन ऐप्स का एक बड़ा हिस्सा प्ले स्टोर से हटा दिया गया था …… उन्होंने ऐसा बताया हैं कि गूगल की नीतियों का उल्लंघन उनमें से 50 प्रतिशत से अधिक कर रहे थे।

मित्रा ने आगे कहा हैं कि सरकारी एजेंसियों, मीडिया तथा यूजर्स रेफरल्स के साथ-साथ आर्टिफिशयल इंटेलीजेंस/मशीन लर्निंग की क्षमताओं के साथ-साथ गूगल अपने Play Store पर ख़राब कारकों को दंडित करने के लिए कार्य कर रही हैं। मित्रा ने अपने बयान में बताया हैं कि “इस तरह की समस्या आसानी से इंडोनेशिया में समाप्त कि जा सकती हैं, जहां मात्र सरकार द्वारा प्रमाणित ऐप्स ही उधार दे सकते हैं।”

समान रिपोर्ट में कहा गया हैं कि गूगल ने ऐलान किया था कि कंपनी को भारत में इस साल के प्रारंभ में योग्यता आवश्यकताओं के अतिरिक्त प्रमाण को पूरा करने के लिए पर्सनल लोन की जरूरत हो सकती हैं।

शनाया कुमारी को समाचार लेखन, विशेषकर खेलों में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उसका शौक किताबें पढ़ना और गेम खेलना है, आप shanya@oispice.com पर शनाया से संपर्क कर सकते हैं।