Google के पूर्व कर्मचारी ने चीनी कम्पनी तक पहुंचाए AI सीक्रेट्स – हाल ही में खबर आ रही है गूगल कंपनी के पूर्व कर्मचारियों ने AI से जुड़े सीक्रेट चुरा कर दो चीनी कंपनियों तक पहुंचाए हैं। दरअसल कर्मचारी चोरी छुपे चीनी कंपनियों के लिए काम कर रहा था। इस शख्स का नाम लिनवेई डिंग है जो की ट्रेड सीक्रेट्स की चोरी के आरोप में कैलिफोर्निया से अरेस्ट किया गया है। वही आपको बता दे कि इसके खिलाफ गूगल ने ही शिकायत दर्ज करवाई थी तथा इस पर केवल यह ही नहीं बल्कि 4 चोरी के आरोप लगे हुए हैं। फिलहाल सभी पर जांच हो रही है।
एक रिपोर्ट के मुताबिक लिनवेई डिंग चीनी मूल का है। परंतु वह गूगल में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर कार्य करता था। उस पर आरोप है कि उसने गूगल की पैरंट कंपनी अल्फाबेट से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से संबंधित ट्रेड सीक्रेट्स को चुराए हैं तथा उन्हें दो चीनी कंपनियों तक पहुंचा दिया है। वहीं अब लिनवेई डिंग को कैलिफोर्निया से अरेस्ट कर लिया गया है।
लिनवेई डिंग की उम्र 38 साल है तथा उस पर ट्रेड सीक्रेट्स चुराने के चार आरोप लगे हुए हैं। लिनवेई डिंग ने अवैध तरीके से गूगल के सुपर कंप्यूटिंग डाटा केंद्रों से जुड़ी जानकारी प्राप्त की और उन केंद्रों में मशीन लर्निंग के जरिए बड़े AI मॉडल को ट्रेंड करा जाता है।
एक कांफ्रेंस में अटॉर्नी जनरल मेरिक गारलैंड ने बताया कि हमारे ट्रेड सीक्रेट्स और खुफिया जानकारी की चोरी को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दरअसल साल 2019 में गूगल में नौकरी पाने के 3 साल बाद ही लिनवेई डिंग ने अपना कार्य करना शुरू कर दिया था। धीरे-धीरे उसने AI सीक्रेट्स को चुराना प्रारंभ कर दिया। जब आरोपी को एक चीनी टेक कंपनी ने चीफ टेक्नोलॉजी ऑफीसर बनने का प्रस्ताव दिया तब से आरोपी ने चोरी करना प्रारंभ कर दिया। मई 2023 में आरोपी ने 500 से ज्यादा सीक्रेट फाइल अपलोड कर दी थी।
रिपोर्ट के अनुसार चीनी कंपनी को लिनवेई डिंग ने जानकारी पहुंचाई। साथ ही उसने अपने खुद की कंपनी बनाकर भी कार्य प्रारंभ कर दिया। लिनवेई डिंग ने एक चैट ग्रुप में डॉक्यूमेंट शेयर करके बताया कि उसके पास गूगल के 10000 कार्ड कम्पयूटेशनल पावर प्लेटफार्म के बारे में जानकारी है। उसे केवल अपग्रेड और नकल करने की ही आवश्यकता है।
हालांकि फिर कंपनी को इस बात की भनक लग गई और फिर उसने लिनवेई डिंग को नौकरी से निकलने का विचार किया। हालांकि लिनवेई डिंग के रिजाइन करने से एक दिन पहले ही कंपनी ने उसका लैपटॉप जप्त कर लिया और फिर कंपनी ने उस पर केस दर्ज कर दिया। फिलहाल लिनवेई डिंग पर ढाई लाख डॉलर का जुर्माना और 10 साल तक की जेल हो सकती है।
