Google Map

Google Maps लाया नया अपडेट, अब आसानी से EV चार्जर ढूंढ पाएगा Maps – हाल ही में पृथ्वी दिवस के मौके पर Google ने सर्च और गूगल मैप्स के लिए कई नए फीचर का ऐलान किया है। दरअसल गूगल मैप्स के नए अपडेट में इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए EV चार्जर की लोकेशन और सड़क यात्राओं के लिए चार्जिंग स्टॉप की प्लानिंग करते समय कई जानकारी जोड़ी है। यानी कि अब गूगल मैप्स इलेक्ट्रिक वाहनों के चार्जर की लोकेशन की जानकारी देते हुए AI जेनरेटेड नेविगेशन की जानकारी पैदल मार्ग रूट दिखाएगा। जिससे कि कम ईंधन की खपत होगी। दरअसल यह फीचर दुनिया भर के 15 शहरों में लागू किए जाएंगे।

एक पोस्ट के जरिए Google कंपनी ने सभी के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अपने गूगल मैप्स और सर्च सर्विस में कई बड़े बदलाव का ऐलान किया है। आने वाले समय में गूगल मैप्स AI बेस्ड समरी प्रदर्शित करेगा जो की यूजर रिव्यू से मिली जानकारी के आधार पर इलेक्ट्रिक वाहनों के चार्जर की लोकेशन की जानकारी उपलब्ध कराएगी। जिससे कि अन्य यूजर के एक्सपीरियंस, प्लग के प्रकार, प्रतिक्षा समय और काफी कुछ जानकारियां यूजर को मिलेगी। इसके अतिरिक्त गूगल मैप जल्द ही यूजर को उनकी बैटरी के चार्ज लेवल के आधार पर सड़क पर रहते हुए उनके पास इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन का सुझाव देगा। आने वाले समय में यह फीचर ग्लोबल स्तर पर प्रारंभ होगा तथा सबसे पहले यह फीचर उन व्हीकल से शुरू होगा जिनमें गूगल बिल्ट इन है।

इसके अलावा गूगल उन होटल को सर्च करना भी आसान बनाएगा। जो कि ऑन साइट EV चार्जिंग की सुविधा देते हैं। दरअसल इस समय गूगल मैप एक ऐसा फीचर लाने जा रहा है जो ड्राइविंग रूट के बगल में पब्लिक ट्रांसपोर्ट या पैदल चलने के सुझाव को प्रदर्शित करता है। आने वाले समय में यह लंदन, बार्सिलोना, एम्सटर्डम, पेरिस, सिडनी, रोम और मोंट्रियल जैसे दुनिया के 15 से ज्यादा शहरों में उपलब्ध होने वाला है। वही गूगल मैप पर टिकट की कीमतों के अलावा बुक ट्रिप के लिंक के साथ अप टू डेट ट्रेन और बस शेड्यूल के बारे में जानकारी भी उपलब्ध होगी। यह 15 देश में लंबी दूरी की बस तथा 38 देश में ट्रेन के रूट के लिए उपलब्ध होगा। इसके अतिरिक्त गूगल फ्लाइट आने वाले समय में फ्लाइट सर्च रिजल्ट में ट्रेन रूट का सजेशन दिखाना भी प्रारंभ करेगी।

शांभवी कुमारी न्यूज़ हिंदी 360 के लिए एक अनुभवी समाचार लेखिका हैं। उन्हें तकनीक, खेल और स्वास्थ्य समाचार में 3 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इसके अलावा, उसे नई चीजों के बारे में पढ़ना और लिखना पसंद है। शांभवी से ईमेल shambhavi@oispice.com के माध्यम से संपर्क किया जा सकता है