Google Pixel 9 Pro XL स्मार्टफोन Geekbench पर आया नजर, जानिए कब होगा लॉन्च – कथित तौर पर Google इस समय Pixel Watch और Google Pixel सीरीज के स्मार्टफोन पर कार्य कर रहा है। हाल ही में गीकबेंच पर Google Pixel 9 और Google Pixel 9 Pro XL स्मार्टफोन देखे गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक पिक्सल 4 पर आखिरी बार मिला XL वेरिएंट अब इस साल Pixel 9 Pro XL के साथ वापसी कर रहा है। हालांकि Google का वार्षिक इवेंट अक्टूबर में होगा। जिसमें अभी काफी समय बचा है। इस दौरान कंपनी आगामी पिक्सल जेनरेशन स्मार्टफोन और नई पिक्सल वॉच को लॉन्च कर सकती है। आइए अब हम आपको Google Pixel 9 Pro XL के बारे में मिली जानकारी बताते हैं।
Google Pixel 9 Pro XL गीकबेंच पर हुआ स्पॉट
गीकबेंच के मुताबिक Google Pixel 9 Pro XL के मदरबोर्ड का कोड नाम कोमोडो रखा गया है। सेटअप में 2.60 GHz पर चलने वाले 3 कोर, 1.95 GHz पर चलने वाले 4 कोर और 3.10 GHz पर चलने वाला 1 प्राइमरी कोर शामिल है। बता दे कि यह स्मार्टफोन Tensor G4 चिपसेट के साथ आने वाला है। जिसमें आपको Mali G715 GPU मिलेगा बताया जा रहा है कि कंपनी इस स्मार्टफोन में 16GB रैम दे सकती है तथा यह स्मार्टफोन एंड्राइड 14 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आएगा। मल्टी कोर टेस्ट रिजल्ट में इस स्मार्टफोन का स्कोर 3732 तथा सिंगल कोर में 1378 पॉइंट है। वही फोन को AnTuTu पर 1,176,410 पॉइंट मिले हैं।
CAD बेस्ड लीक रेंडर से इस स्मार्टफोन के बारे में पता चला है कि इस स्मार्टफोन को कंपनी एक बॉक्सी डिजाइन के साथ लॉन्च करेगी। जिसमें होरिजेंटल कैमरा ब्रिज डिजाइन को रखा जायेगा। आगामी स्मार्टफोन में कंपनी 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.74 इंच की डिस्प्ले दे सकती है। साथ ही Pixel 9 सीरीज को कंपनी सैटेलाइट कनेक्टिविटी फीचर के साथ पेश कर सकती है।
