कंपनी करने जा रही Pixel Watch 3 की साइज में बदलाव, Samsung और Apple की बढ़ेगी आफत – हाल ही में यह जानकारी सामने आ रही है कि Google Pixel Watch 3 को कंपनी बड़े साइज में लॉन्च करने वाली है। यानी कि अब गूगल कंपनी भी Samsung और Apple की तरह अपनी स्मार्ट वॉच के साइज में वेरिएशन लॉन्च करने जा रही है। दरअसल अभी तक पिक्सल स्मार्ट वॉच एक जैसे साइज में लॉन्च होती थी। परंतु अब कंपनी इसमें बदलाव करने जा रही है।
गौरतलब है कि गूगल की Pixel Watch 3 कंपनी की आने वाली स्मार्ट वॉच है। जो कि अब बड़े साइज में आ सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी पिक्सल वॉच 3 के कई सारी वेरिएंट को लांच कर सकती है। जिसमें कंपनी 41mm के सिंगल साइज के अलावा और भी कई साइज विकल्प पेश करेगी। बता दे की 41mm की स्मार्ट वॉच बड़ी कलाई वाले यूजर्स के लिए छोटी पड़ जाती है। जबकि Apple कंपनी इस बात का बखूबी ध्यान रखकर 41mm और 45mm की स्मार्ट वॉच बनाती है। ताकि यूजर्स को साइज के मामले में विकल्प उपलब्ध हो सके।
वही Pixel Watch 3 भी अब 45mm डायल साइज में आ सकती है। जिसमें आपको एक बड़ी बैटरी भी मिलने वाली है। साथ ही इसमें ज्यादा सेंसर आने की भी उम्मीद जताई जा रही है। गौरतलब है कि इस समय कंपनी Pixel Buds Pro 2 पर भी कार्य कर रही है।
Pixel Watch 2 के फीचर्स तथा स्पेसिफिकेशन
इस स्मार्ट वॉच में आपको 1.2 इंच OLED डिस्प्ले 384 x 384 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ मिलती है। इसमें आपको Snapdragon W5+ Gen 1 चिपसेट के साथ 2GB रैम मिलती है। स्मार्ट वॉच में आपको 306mAh की बैटरी भी मिलती है तथा कंपनी दावा करती है कि है यह स्मार्ट वॉच एक बार चार्ज होने पर 24 घंटे की बैटरी की लाइफ दे सकती है। इसे 12 घंटे के उपयोग के लिए केवल 30 मिनट चार्ज करने की ही जरूरत पड़ती है।
