Honor Play 30M

Honor 90 GT स्मार्टफोन 21 दिसंबर को होगा लॉन्च, मिलेगा 100W चार्जिंग और 50MP कैमरा – Honor कंपनी जल्द ही अपने फ्लैगशिप फोन Honor 90 GT को लॉन्च करने जा रही है। बता दे कि यह स्मार्टफोन 21 दिसंबर को शाम 7:00 बजे चीन में लॉन्च किया जाएगा। साथ ही कंपनी इस स्मार्टफोन के साथ-साथ Honor Tablet 9 और Honor X50 GT को भी लॉन्च कर सकती है। आइए अब हम आपको Honor 90 GT के बारे में कीमत से लेकर स्पेसिफिकेशंस तक सभी जानकारियां विस्तार से बताते हैं।

Honor 90 GT स्मार्टफोन का डिजाइन

स्मार्टफोन में आपको एक फ्लैट पंच होल OLED डिस्पले मिलने वाली है। साथ इसमें ब्लू कलर के बैक पैनल पर एक ब्लैक कलर का कैमरा आइलैंड दिखाई देता है जिसमें दो कैमरे, एक एलइडी फ्लैश और एक GT लोगो लगा हुआ है। साथ ही यह स्मार्टफोन (Honor 90 GT) साइट फेसिंग फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आने वाला है।

Honor 90 GT के अनुमानित स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स

एक रिपोर्ट के अनुसार Honor 90 GT स्मार्टफोन में आपको 1.5k रेजोल्यूशन और 3840Hz PWM डीमिंग के साथ OLED पैनल मिलता है। प्रोसेसर की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Gen 2 चिपसेट है। वही इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा दिया जाएगा। हालांकि स्मार्टफोन के सेल्फी कैमरे के बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

वहीं स्टोरेज की बात की जाए तो यह (Honor 90 GT) स्मार्टफोन 12GB रैम 256GB स्टोरेज, 16GB रैम 256GB स्टोरेज और हाई वेरिएंट्स में 16GB रेम प्लस 512GB स्टोरेज तथा 24GB रैम और 1TB स्टोरेज में आ सकता है। वही कलर ऑप्शंस की बात की जाए तो यह स्मार्टफोन गोल्ड, ब्लैक और ब्लू तीन कलर ऑप्शंस में उपलब्ध होगा। चीनी बाजार में यह स्मार्टफोन सीधे तौर पर Oneplus Ace 3 और IQOO Neo 9 को कड़ी टक्कर देगा।

शांभवी कुमारी न्यूज़ हिंदी 360 के लिए एक अनुभवी समाचार लेखिका हैं। उन्हें तकनीक, खेल और स्वास्थ्य समाचार में 3 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इसके अलावा, उसे नई चीजों के बारे में पढ़ना और लिखना पसंद है। शांभवी से ईमेल shambhavi@oispice.com के माध्यम से संपर्क किया जा सकता है