IND vs AFG 2nd T20 मैच में Virat Kohli ने रचा इतिहास, बनाया यह रिकॉर्ड – भारत बनाम अफगानिस्तान के बीच दूसरा T20 मुकाबला इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला गया। जहां पर भारतीय टीम ने इस मुकाबले में 6 विकेट से जीत दर्ज करते हुए इस सीरीज में 2-0 से अजय बढ़त बना ली है। यह मुकाबला भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के लिए काफी खास रहा। दरअसल विराट कोहली इस समय 14 महीने बाद T20 क्रिकेट में वापसी कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम दर्ज कर लिया है।
आपको बता दे की विराट कोहली ने अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे T20 मुकाबले में 16 गेंद पर 181.25 की स्ट्राइक रेट से 29 रन बनाएं। इस दौरान विराट कोहली ने पांच चौके भी लगाए। इस पारी के बाद विराट कोहली (Virat Kohli) T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में चेज करते हुए 2000 रन पूरे करने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं। दरअसल विराट कोहली ने T20 फॉर्मेट में टारगेट को चेज करते हुए 2012 रन बना लिए हैं। वहीं इस लिस्ट में विराट से ज्यादा रन सिर्फ पॉल स्टर्लिंग के नाम है। जिन्होंने चेज करते हुए 2074 रन बनाए हैं।
आपको बता दे की विराट कोहली क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में टारगेट को चेज करते हुए 2000 से ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। वनडे में विराट कोहली ने टारगेट चेज करते हुए 7794 रन बनाए हैं तो वही टेस्ट में उन्होंने टारगेट को चेज करते हुए 2000 से ज्यादा रन बनाए हैं। वहीं वनडे में चेज करते हुए Virat Kohli के नाम 27 शतक भी दर्ज है।
वहीं भारत बनाम अफगानिस्तान दूसरा T20 मुकाबले में कप्तान रोहित शर्मा ने भी एक बड़ा रिकॉर्ड बनाया है। दरअसल जैसे ही रोहित शर्मा टॉस के लिए मैदान पर उतरे, वैसे ही वह 150 T20 इंटरनेशनल मैच खेलने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। दरअसल अभी तक किसी भी खिलाड़ी ने T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 140 से ज्यादा मैच नहीं खेले हैं। वहीं रोहित शर्मा ने पिछला मुकाबला खेलते हुए 150 का आंकड़ा भी छू लिया है।
इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर पॉल स्टर्लिंग का नाम आता है जिन्होंने 134 T20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। आपको बता दे की भारतीय खिलाड़ी में रोहित शर्मा के बाद विराट कोहली ने सबसे ज्यादा 116 T20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। वहीं इसके अलावा कोई भी अन्य भारतीय खिलाड़ी 100 मैच भी नहीं खेल पाया है। भारतीय टीम की ओर से पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने भारत के लिए 98 T20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं।







