IND vs AFG: तीसरे T20 मुकाबले में कैसी रहेगी बेंगलुरु की पिच, यहां देखे पिच रिपोर्ट – अफगानिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम ने 3 मैचों की T20 सीरीज में 2-0 से अजय बढ़त बना ली है। वहीं इस सीरीज का आखिरी मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर खेला जाएगा। बता दे की अनुभवी स्पिनर राशिद खान की गैर मौजूदगी में खेल रही अफगानिस्तान की टीम इस T20 सीरीज में भारतीय बल्लेबाजों पर दबाव बनाने में नाकामयाब दिखाई दी।
दोनों ही मुकाबले में अफगानिस्तान की गेंदबाजी कुछ खास नहीं रही। वही आपको बता दे की बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों को ज्यादा सपोर्ट करती है यहां पर कोई भी स्कोर सेफ नहीं माना जाता है। अभी तक एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर 9 T20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए जिसमें एक बार ही कोई टीम 200 से ज्यादा रन बना पाई थी। यह पिच बल्लेबाजों के लिए T20 फॉर्मेट में आसान हो सकती है। यहां पर भारतीय टीम बड़ा स्कोर बना सकती है। जिससे कि अफगानिस्तान के लिए एक बड़ी मुश्किल खड़ी हो सकती है।
दरअसल भारतीय टीम के बल्लेबाज इस समय शानदार लय में चल रहे हैं। वहीं दूसरी और अफगानिस्तान टीम के गेंदबाज अभी तक भारतीय टीम के आगे अटैकिंग गेंदबाजी करने में असमर्थ दिखाई दिए हैं। आपको बता दे की एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर भारतीय टीम ने आखिरी बार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ साल 2023 में T20 मुकाबला खेला था। इस मुकाबले में भारतीय टीम ने 6 रनों से जीत दर्ज कर थी की थी। वही इस मैदान पर सबसे ज्यादा T20 रन बनाने का रिकॉर्ड भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के नाम दर्ज हैं। दरअसल इस मैदान पर विराट कोहली ने 116 T20 रन बनाए हैं।
आपको बता दे की तीन मैचों की T20 सीरीज में भारतीय टीम पहले ही दो मुकाबले में जीत दर्ज करते हुए इस सीरीज को अपने नाम कर चुकी है। वही कल यानी 17 जनवरी को भारतीय टीम तीसरा मुकाबला में भी जीत के उद्देश्य से मैदान पर उतरेगी।
भारत बनाम अफगानिस्तान T20 सीरीज के लिए दोनों टीम
भारतीय टीम स्क्वाड
रोहित शर्मा (कप्तान), संजू सैमसन (विकेट कीपर), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, विराट कोहली, शुभमन गिल, तिलक वर्मा, यशस्वी जायसवाल, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, रवि बिश्नोई, मुकेश कुमार, आवेश खान, अर्शदीप सिंह।
अफगानिस्तान टीम स्क्वाड
इब्राहिम जादरान (कप्तान), इकराम अलिखिल (विकेटकीपर), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), रहमत शाह, हजरतूल्लाह जजई, मोहम्मद नबी, नजीबुल्लाह जादरान, करीम जनत, शराफुद्दीन अशरफ, अजमतुल्लाह उमरजई, फजलहक फारूकी, मुजीब उर रहमान, नवीन उल हक, फरीद अहमद, मोहम्मद सलीम, नूर अहमद, गुलबदीन नायब, केस अहमद।
