Shivam Dube

IND vs AFG: पहले T20 मुकाबले में 6 विकेट से जीता भारत – भारत बनाम अफगानिस्तान का पहला T20 मुकाबला आज मोहाली के आईएस बिंद्रा स्टेडियम में खेला गया। जहां पर भारतीय टीम ने इस मुकाबले को 6 विकेट से जीतते हुए इस सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है। बता दे कि इस मुकाबले में शिवम दुबे ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अर्धशतकीय पारी खेली।

भारत बनाम अफगानिस्तान के पहले T20 मुकाबले में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया जो की बिल्कुल सही साबित हुआ। दरअसल पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान टीम ने अपना पहला विकेट रहमानूल्लाह गुरबाज के रूप में खोया। बता दे कि गुरबाज 28 गेंद पर 23 रन बना कर चलते बने। वहीं इसके बाद इब्राहिम जादरान भी 22 गेंद पर 25 रन बनाकर शिवम दुबे के हाथों पवेलियन लौट गए।

इसके अलावा मैच में रहमत शाह 6 गेंद पर 3 रन बनाकर अक्षर पटेल का शिकार हो गए। हालांकि इस दौरान मोहम्मद नबी ने 27 गेंद पर 42 रनों की पारी खेली और अपनी टीम की ओर से हाई स्कॉलर रहे। वही मैच में अजमतुल्लाह औमरजाई ने 22 गेंद पर 29 दिनों की पारी खेली।अफगानिस्तान की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट होकर 158 रन बनाए। वहीं भारतीय टीम की ओर से अक्षर पटेल और मुकेश कुमार के नाम 2 सफलता रही तो वही एक विकेट शिवम दुबे को मिला।

159 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने अपना पहला विकेट 0 रन पर ही खो दिया। दरअसल रोहित शर्मा और शुभमन गिल के बीच हुई गलतफहमी के कारण रोहित शर्मा रन आउट हो गए। वहीं इसके बाद शुभमन गिल ने कुछ अच्छे शॉट्स लगाए। इस दौरान शुभमन गिल ने 12 गेंद पर पांच चौके लगाते हुए 23 रन बनाए। हालांकि फिर वह मुजीब उर रहमान की गेंद पर आउट हो गए वहीं मैच में तिलक वर्मा ने 22 गेंद पर 26 रन बनाए। इस दौरान जितेश शर्मा ने भी उनका भरपूर साथ दिया। मैच में जितेश शर्मा ने 20 गेंद पर पांच चौके लगाते हुए 31 रनों की पारी खेली।

वहीं दूसरे छोर पर शिवम दुबे लगातार बने हुए थे। इस दौरान शिवम दुबे ने गेंदबाजी में अच्छा प्रदर्शन करने के साथ-साथ बल्लेबाजी में भी बेहतरीन प्रदर्शन किया। मैच में शिवम दुबे ने 40 गेंद पर 5 चौके और 2 छक्के लगाते हुए नाबाद 60 रनों की पारी खेली। वहीं मैच में फिनिशर की भूमिका निभाते हुए रिंकू सिंह ने 9 गेंद पर 16 रन बनाते हुए अपनी टीम को जीत दिला दी। बता दे कि भारतीय टीम ने यह मुकाबला 6 विकेट से जीत लिया। मैच में बेहतरीन प्रदर्शन करने के बाद शिवम दुबे को मैन ऑफ द मैच चुना गया। अफगानिस्तान की ओर से मुजीब उर रहमान ने 2 तथा अजमतुल्लाह औमरजाई ने एक विकेट लिया। वहीं इस सीरीज का दूसरा मुकाबला 14 जनवरी को इंदौर में खेला जाएगा।

टीकम एक अनुभवी समाचार लेखक हैं। उन्हें तकनीक, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य समाचार में 2 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इसके अलावा उनकी रुचि नई चीजों के सीखने और पुस्तके पड़ने में है। आप tikam@oispice.com पर शनाया से संपर्क कर सकते हैं।