Ind vs Aus: दूसरे टेस्ट मैच में 6 विकेट से जीता भारत, जानिए तीसरे दिन की पूरी कहानी – बता दे कि दूसरे टेस्ट मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अपनी पहली पारी में 263 रन बनाए थे। वही इसके बाद भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी में 262 रन बनाए। पहली पारी के आधार पर ऑस्ट्रेलिया 1 रन से आगे चल रही थी, वही दूसरे दिन जब खेल खत्म हुआ तब ऑस्ट्रेलिया ने 1 विकेट के नुकसान पर 61 रन बना लिए थे।
दूसरी पारी में भारतीय गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया को 113 रनों पर ही रोक दिया। इस दौरान रविंद्र जडेजा ने दूसरी पारी में 7 विकेट चटकाए तो वही रविचंद्रन अश्विन ने भी 3 विकेट अपने नाम किए। पहली पारी में 263 रन बनाने वाली ऑस्ट्रेलिया टीम दूसरी पारी में 113 रनों पर ही ऑल आउट हो गई। ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी खत्म होने के बाद भारतीय टीम को 115 रनों का लक्ष्य मिला था।
अपनी दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया की ओर से ट्रेविस हेड ने सबसे ज्यादा 43 रन बनाए थे। इस दौरान हेड ने 46 गेंदों का सामना करते हुए 6 चौके और एक छक्का भी लगाया था। वही ओपनर बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा 13 गेंदों पर 6 रन बनाकर रविंद्र जडेजा की गेंद पर श्रेयस अय्यर को कैच थमा बैठे। इसके अलावा दूसरी पारी में मार्नस लाबुशेन ने 50 गेंद पर 5 चौके लगाते हुए 35 रन बनाए थे। दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया का प्रदर्शन बेहद ही खराब रहा। इस दौरान केवल दो ही खिलाड़ी दहाई का अंक छु पाए। मैच में पीटर हैंड्सकॉम्ब, पेट कमिंस और मैथयू कुहनेमैन तो अपना खाता भी नहीं खोल पाए थे। वही मैच में स्टीव स्मिथ ने 19 गेंद में केवल 9 ही रन बनाए और रविचंद्रन अश्विन की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हो गए। वही रेन शॉ भी मैच में केवल 2 ही रन बना पाए। इसके अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक्स केरी ने 10 गेंद में 1 चौका लगाते हुए 7 रन बनाए तथा उन्हें रविंद्र जडेजा ने क्लीन बोल्ड कर दिया। वही मैच में लियोन 21 गेंद में 8 रन ही बना पाए और रविंद्र जडेजा की गेंद पर आउट हो गए। दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम मात्र 31.1 ओवर में 113 रनों पर ही ढेर हो गई।
दूसरी पारी में रविंद्र जडेजा ने 12.1 ओवर में गेंदबाजी करते हुए 42 रन दिए तथा 7 विकेट अपने नाम किए। वही रविचंद्रन अश्विन ने भी उनका भरपूर साथ दिया। इस दौरान रविचंद्रन अश्विन ने 16 ओवर गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट चटकाए तथा विरोधी टीम को 59 रन दिए। हालांकि मैच में मोहम्मद शमी और अक्षर पटेल दोनों को सफलता नहीं मिल पाई।
6 विकेट से जीता भारत
115 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की ओर से कप्तान रोहित शर्मा ने 20 गेंदों में तीन चौके और दो छक्के लगाते हुए 31 रनों की पारी खेली। वही केएल राहुल 3 गेंदों में मात्र 1 रन ही बना पाए और लियोन नाथन की गेंद पर एलेक्स केरी के हाथों कैच आउट हो गए। इस के अलावा विराट कोहली ने 31 गेंदों में तीन चौके लगाते हुए 20 रन बनाए। हालांकि टॉड मर्फी ने उनकी पारी को वहीं पर रोक दिया। इसके अलावा दूसरी पारी में श्रेयस अय्यर भी 10 गेंद में मात्र 12 रन ही बना पाए। मैच में चेतेश्वर पुजारा ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 74 गेंदों में 4 चौके लगाते हुए नाबाद 31 रन बनाए। इसके अतिरिक्त श्रीकर भरत ने भी 22 गेंदों में तीन चौके और एक छक्का लगाते हुए नाबाद 23 रन बनाते हुए टीम को जीत दिला दी। बता दें कि दूसरी पारी में भारतीय टीम ने 26.4 ओवर में ही 118 रन बनाते हुए 6 विकेट से जीत दर्ज कर ली। दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया की ओर से गेंदबाजी करते हुए नाथन लियोन ने 12 ओवर में 49 रन देते हुए सबसे दो विकेट चटकाए तो वहीं टॉड मर्फी ने भी एक विकेट लिया।
बता दे कि इस जीत के बाद भारतीय टीम इस सीरीज मे 2-0 से आगे चल रही है। यानी भारतीय टीम अब यह सीरीज हार नहीं सकती या तो वह यह सीरीज जीतती है या फिर सीरीज ड्रॉ हो सकती है। बता दें कि इस सीरीज का तीसरा मुकाबला 1 से 5 मार्च को इंदौर में खेला जाएगा।
