Virat Kohli test

Ind vs Aus: चौथे दिन का खेल खत्म, विराट कोहली ने बनाया शतक, भारत के पास 88 रनों की बढ़त – अहमदाबाद में हो रहे भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया टेस्ट मुकाबले का चौथा दिन समाप्त हो चुका है। बता दें कि चौथे टेस्ट मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अपनी पहली पारी में 480 रन बनाए थे। जिसके जवाब में भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी में 571 रन बनाते हुए 91 रनों की बढ़त बना ली है। वहीं चौथे दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी में बिना किसी नुकसान के 3 रन बना लिए हैं यानी अभी भी भारतीय टीम के पास 88 रनों की बढ़त है।

तीसरे दिन का खेल खत्म होने पर रविंद्र जडेजा और विराट कोहली नाबाद खेल रहे थे तथा भारतीय टीम का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 289 रन था। वही मैच के चौथे दिन विराट कोहली ने 364 गेंदों का सामना करते हुए शानदार शतक लगा दिया। मैच में विराट कोहली ने 15 चौके लगाते हुए 186 रनों की पारी खेली। इस दौरान विराट कोहली का स्ट्राइक रेट लगभग 51 का रहा। जानकारी के लिए बता दें कि विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कुल 8 शतक लगा चुके हैं। वही मैच में रविंद्र जडेजा 84 गेंदों पर 28 रन बनाते हुए टॉड मर्फी की गेंद पर उस्मान ख्वाजा के हाथों कैच आउट हो गए। इसके अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज श्रीकर भरत ने भी 88 गेंदों का सामना करते हुए 2 चौके और 2 छक्के लगाते हुए 44 रनों की पारी खेली।

वही मैच में अक्षर पटेल ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया। इस दौरान अक्षर पटेल ने 113 गेंदों में अर्धशतकीय पारी खेलते हुए 79 रन बनाए। अपनी पारी में अक्षर पटेल ने 5 चौके और 4 छक्के भी लगाए। वही इस के अलावा रविचंद्रन अश्विन ने 12 गेंदों में 7 रन बनाए। बता दें कि श्रेयस अय्यर चोट के कारण मैच खेलने नहीं आ सके। वही मैच में उमेश यादव बिना अपना खाता खोले ही रन आउट हो गए। भारतीय टीम ने शुभमन गिल के 128 और विराट कोहली के 186 रनों की बदौलत चौथे टेस्ट मुकाबले में 178.5 ओवर में 571 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया की ओर से गेंदबाजी करते हुए लियोन नाथन और टॉड मर्फी ने तीन तीन विकेट अपने नाम किए तो वही मिचेल स्टार्क और मैथ्यू कुहनेमन को एक-एक सफलता मिली।

चौथे दिन का खेल समाप्त होने तक ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी का आगाज भी कर दिया। इस दौरान ऑस्ट्रेलिया टीम ने 6 ओवर में बिना किसी नुकसान के 3 रन बना लिए हैं। वहीं भारतीय टीम के पास अभी 88 रनों की बढ़त है। ऐसे में भारतीय टीम की कोशिश रहेगी कि वह मैच के पांचवें दिन ऑस्ट्रेलिया टीम को जल्द से जल्द आउट करते हुए मैच में जीत दर्ज कर ले। यदि भारतीय टीम इस मैच में जीत दर्ज कर लेती है तो वह विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंच सकती है। यदि यह मैच ड्रॉ होता है या फिर भारतीय टीम इस मैच में हारती है तो फिर भारतीय टीम को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने के लिए श्रीलंका न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज पर निर्भर रहना होगा।

टीकम एक अनुभवी समाचार लेखक हैं। उन्हें तकनीक, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य समाचार में 2 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इसके अलावा उनकी रुचि नई चीजों के सीखने और पुस्तके पड़ने में है। आप tikam@oispice.com पर शनाया से संपर्क कर सकते हैं।