Yashsavi Jaiswal

IND vs ENG: दूसरे टेस्ट में 106 रनों से जीता भारत, सीरीज 1-1 से बराबर – भारत बनाम इंग्लैंड दूसरे टेस्ट मुकाबले में भारतीय टीम ने इंग्लैंड को 106 रनों से हरा दिया है। दरअसल भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी में 396 तथा दूसरी पारी में 255 रन बनाए थे। वहीं इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 253 बनाए थे। दूसरी पारी में इंग्लैंड को 398 रनों का लक्ष्य मिला था। हालांकि फिर टीम 292 रन पर ही ऑल आउट हो गई और भारतीय टीम ने यह मुकाबला 106 रनों से जीत लिया।

पहली पारी में यशस्वी तो दूसरी पारी में गिल ने खेली आक्रामक पारी

विशाखापट्टनम में खेले गए दूसरे टेस्ट मुकाबले के पहली पारी में यशस्वी जायसवाल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए दोहरा शतक लगाया था। इसके बाद भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी में 396 रन बनाए। वहीं अपनी दूसरी पारी में शुभमन गिल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 104 रन बनाए थे। जिसके बाद उनकी पारी की बदौलत दूसरी पारी में भारतीय टीम ने 255 रन बनाए।

टेस्ट के चौथे दिन हारी इंग्लैंड

गौरतलब है कि तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड की टीम ने अपनी दूसरी पारी में एक विकेट के नुकसान पर 67 रन बना लिए थे। वहीं चौथे दिन का खेल यही से शुरू हुआ हालांकि फिर इंग्लैंड की टीम 292 रनों पर ही ऑल आउट हो गई। इस दौरान इंग्लैंड की ओर से जैक क्राउली ने सबसे ज्यादा 132 गेंद पर 73 रनों की पारी खेली। वहीं मैच में विकेटकीपर बल्लेबाज बेन फॉक्स और टॉम हार्टले ने 36-36 रनों का योगदान दिया। इसके अलावा जॉनी बेयरस्टो ने 26 तथा बैन डकैट ने 28 रनों की पारी खेली। भारतीय टीम की ओर से दूसरी पारी में जसप्रीत बुमराह और रविचंद्रन अश्विन ने तीन-तीन विकेट लिए तो वही कुलदीप यादव, मुकेश कुमार और अक्षर पटेल के नाम एक एक सफलता रही।

जसप्रीत बुमराह बने मैन ऑफ द मैच

भारतीय टीम की ओर से पहली पारी में जसप्रीत बुमराह ने 6 विकेट तथा दूसरी पारी में 3 विकेट लिए थे। इस प्रकार दूसरे टेस्ट मुकाबले में जसप्रीत बुमराह ने कुल 9 विकेट लिए। जिसके बाद उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड मिला।

IND vs ENG सीरीज हुई 1-1 से बराबर

विशाखापट्टनम में जीत के बाद भारतीय टीम ने इस टेस्ट सीरीज को एक-एक से बराबर कर लिया है। बता दे कि पहले टेस्ट मुकाबले में जीत के बाद इंग्लैंड की टीम ने इस सीरीज में 1-0 से बड़त बना ली थी। वही दूसरा टेस्ट मुकाबले में जीत के बाद भारतीय टीम ने भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज को एक-एक से बराबर कर लिया है। वही इस सीरीज का तीसरा टेस्ट मुकाबला 15 फरवरी से राजकोट में खेला जाएगा।

शांभवी कुमारी न्यूज़ हिंदी 360 के लिए एक अनुभवी समाचार लेखिका हैं। उन्हें तकनीक, खेल और स्वास्थ्य समाचार में 3 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इसके अलावा, उसे नई चीजों के बारे में पढ़ना और लिखना पसंद है। शांभवी से ईमेल shambhavi@oispice.com के माध्यम से संपर्क किया जा सकता है