IND vs ENG: दूसरे दिन भारत ने बनाई 175 रनो की बड़त, जडेजा-अक्षर नाबाद – भारत बनाम इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट मुकाबला राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम हैदराबाद में खेला जा रहा है। बता दे की टेस्ट मैच के पहले दिन इंग्लैंड की टीम 246 रन पर ऑल आउट हो गई थी। इस दौरान इंग्लैंड की ओर से कप्तान बेन स्टोक्स ने सबसे ज्यादा 70 रनो की पारी खेली थी तो वहीं जॉनी बेस्टन ने भी 37 रनों का अहम योगदान दिया था। गेंदबाजी करते हुए भारतीय टीम की ओर से रविंद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन ने तीन-तीन तथा जसप्रीत बुमराह और अक्षर पटेल ने दो-दो विकेट लिए थे।
वहीं इसके बाद भारतीय टीम ने एक विकेट खोकर 23 ओवर में 119 रन बना लिए थे। पहले दिन का खेल खत्म होने तक शुभमन गिल 14 रन तथा यशस्वी जयसवाल 74 रन बनाकर खेल रहे थे। दूसरे दिन का खेल यही से शुरू हुआ। हालांकि फिर शुभमन गिल 44 गेंद पर 23 रन बनाकर कैच आउट हो गए। वहीं मैच में यशस्वी जायसवाल ने 74 गेंद पर 80 रनों की पारी खेली। मैच के दूसरे दिन केएल राहुल और रविंद्र जडेजा ने बेहतरीन अंदाज में बल्लेबाजी की। इस दौरान केएल राहुल ने 123 गेंद पर 8 चौके और दो छक्के लगाते हुए 86 रन बना डाले। वहीं श्रीकर भरत ने 81 गेंद में 41 रनों की पारी खेली।
इसके अलावा मैच में रविंद्र जडेजा ने 155 गेंद में 7 चौके और दो छक्के लगाते हुए 81 रन बनाए। वहीं अक्षर पटेल ने भी उनका बखूबी साथ देते हुए 62 गेंद में पांच चौके और एक छक्का लगाते हुए 35 रन बनाए। बता दे की दिन का खेल खत्म होने तक भारतीय टीम ने 110 ओवर में 7 विकेट खोकर 421 रन बना लिए हैं। इसके बाद भारतीय टीम ने पारी में 175 रनों की बढ़त बना ली है। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड की ओर से गेंदबाजी करते हुए टॉम बिलियन हार्टले और जो रूट ने 2-2 सफलता प्राप्त की तो वही जैक लीच और रेहान अहमद ने एक-एक विकेट लिया।
इस समय रविंद्र जडेजा अपने शतक के करीब है। ऐसे में वह मैच के तीसरे दिन अपना शतक पूरा कर सकते हैं। बता दे की मैच के पहले दिन भारतीय टीम की ओर से रविंद्र जडेजा ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट भी चटकाए थे। वहीं अब बल्लेबाजी करते हुए भी रविंद्र जडेजा ने शानदार प्रदर्शन किया है।
