IND vs BAN

IND vs ENG: T20 World Cup के फाइनल में पहुंचा भारत, इंग्लैंड को 68 रनों से हराया – T20 वर्ल्ड कप में आज दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला भारत और इंग्लैंड के बीच खेला गया। जहां पर इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। वहीं पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम की ओर से रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव ने बेहतरीन पारी खेलते हुए अपने टीम को 171 रनों के स्कोर तक पहुंचाया। वही जवाब में इंग्लैंड की टीम 103 रन बनाकर ऑल आउट हो गई और भारतीय टीम ने यह मुकाबला 68 रनों से जीत लिया। वहीं इस मुकाबले में जीत के साथ भारतीय टीम 10 साल बाद T20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंच गई है जहां पर भारतीय टीम का मुकाबला साउथ अफ्रीका से होगा।

मैच में भारतीय टीम की ओर से पहले बल्लेबाजी करते हुए सलामी बल्लेबाज विराट कोहली 9 गेंद पर 9 रन बनाकर रीस टॉपली के हाथों बोल्ड हो गए। वहीं मैच में ऋषभ पंत भी छह गेंद पर 4 रन बनाकर आउट हो गए। हालांकि इसके बाद कप्तान रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव ने पारी को संभाला। इस दौरान मैच में कप्तान रोहित शर्मा ने 39 गेंद पर छह चौके और दो छक्के लगाते हुए 57 रन बना डाले तो वही सूर्यकुमार यादव ने भी 36 गेंद पर 47 रनों की पारी खेली। अपनी पारी में सूर्या ने चार चौके और दो छक्के भी लगाए। वहीं मैच में हार्दिक पांड्या ने 23 तथा रविंद्र जडेजा ने नाबात 17 रन बनाए। मैच में शिवम डूबे बिना अपना खाता खोले क्रिस जॉर्डन का शिकार हो गए। इस प्रकार भारतीय टीम ने 7 विकेट खोकर 171 रन बनाए। वहीं इंग्लैंड की ओर से क्रिस जॉर्डन ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए तो वही रीस टॉपली, जोफ्रा आर्चर, सैम करन, और आदिल रशीद ने एक-एक सफलता हासिल की।

172 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम लगातार अपने विकेट खोती गई। दरअसल मैच में पहले कप्तान जोस बटलर 15 गेंद पर 23 रन बनाकर अक्षर पटेल का शिकार हो गए तो वहीं अगले ही ओवर में फिलिप साल्ट को भी बुमराह ने चलता कर दिया। वहीं इसके बाद में मोईन अली 8 रन और जॉनी बेयरस्टो बिना अपना खाता खोले अक्षर पटेल का शिकार हो गए। इसके अतिरिक्त मैच में हैरी ब्रुक ने 25, सैम करन ने 2 तथा क्रिस जॉर्डन ने 1 रन बनाया तीनों का ही विकेट कुलदीप यादव को मिला। निचले क्रम में बल्लेबाजी करने आए जोफ्रा आर्चर ने 15 गेंद पर 21 रन बनाए।

हालांकि फिर उन्हें बुमराह ने एलपीडबल्यू आउट कर दिया। इस प्रकार कुलदीप यादव और अक्षर पटेल की गेंदबाजी के सामने इंग्लैंड की टीम टिक नहीं पाई और मात्र 16.4 ओवर में 103 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। भारतीय टीम ने 68 रनों से यह मुकाबला जीत लिया। मैच में भारतीय टीम की ओर से गेंदबाजी करते हुए अक्षर पटेल और कुलदीप यादव ने तीन-तीन विकेट लिए तो वही जसप्रीत बुमराह के नाम भी दो सफलता रही। मैच में बेहतरीन प्रदर्शन करने के बाद अक्षर पटेल को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इस मुकाबले में जीत के बाद भारतीय टीम 10 साल बाद T20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंच गई है। जहां पर उसका मुकाबला साउथ अफ्रीका से 29 जून को बारबाडोस में खेला जाएगा।

टीकम एक अनुभवी समाचार लेखक हैं। उन्हें तकनीक, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य समाचार में 2 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इसके अलावा उनकी रुचि नई चीजों के सीखने और पुस्तके पड़ने में है। आप tikam@oispice.com पर शनाया से संपर्क कर सकते हैं।