Ind vs SA ODI

Ind vs SA: पहले वनडे मैच में 8 विकेट से जीता भारत, अर्शदीप सिंह ने लिए 5 विकेट – भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला आज 17 दिसंबर को खेला गया। बता दे कि यह मुकाबला जोहांसबर्ग के न्यू वांडर्स स्टेडियम में आयोजित किया गया। जहां पर दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। हालांकि भारतीय टीम की ओर से अर्शदीप सिंह और आवेश खान ने शानदार गेंदबाजी करते हुए मेजबान टीम को 116 रन पर ही ऑल आउट कर दिया। इसके बाद भारतीय टीम ने 16.4 ओवर में ही 8 विकेट से जीत दर्ज कर ली।

भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में जीत के साथ इस सीरीज (Ind Vs SA) की शुरुआत की है। दरअसल मैच में दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 27.3 ओवर में अपने सारे विकेट खो दिए। मैच में साउथ अफ्रीका की ओर से रिचा हेंड्रिक्स और रासी वेन डर डुसैन जैसे खिलाड़ी खाता भी नहीं खोल पाए। वही टीम के 7 खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा तक नहीं छु पाए। साउथ अफ्रीका की ओर से फेहलकवायो ने सबसे ज्यादा 49 गेंद में 33 रनों की पारी खेली। साथ ही ओपनर बल्लेबाज टोनी डी जोर्जी ने भी 28 रनों का योगदान दिया।

वहीं कप्तान एडेन मार्करम भी मात्र 12 रन बनाकर आवेश खान का शिकार हो गए। मैच में भारतीय टीम की ओर से अर्शदीप सिंह ने 10 ओवर में 37 रन देखकर पांच महत्वपूर्ण विकेट चटकाए। वहीं दूसरी ओर आवेश खान ने भी 8 ओवर में 27 रन खर्च करते हुए चार विकेट लिए। स्पिनर कुलदीप यादव के नाम भी एक विकेट रहा।

117 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने अपना पहला विकेट ऋतुराज गायकवाड़ के रूप में खो दिया। बता दे की ऋतुराज गायकवाड मात्र पांच रन बनाकर आउट हो गए। हालांकि इसके बाद फिर वनडे मैच में भारतीय टीम की ओर से डेब्यू कर रहे साई सुदर्शन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 43 गेंद पर नाबाद 55 रनों की पारी खेली। वहीं मैच में श्रेयस अय्यर भी 45 गेंद पर 52 रन बनाते हुए अपनी टीम को जीत के करीब ले आए। हालांकि फिर वह आउट हो गए। मैच में तिलक वर्मा ने तीन गेंद पर नाबाद एक रन बनाते हुए अपनी टीम को जीत दिला दी।

जानकारी के लिए बता दे कि इस वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला 19 दिसंबर को खेला जाएगा। वही भारतीय टीम ने पहला वनडे मैच जीतते हुए इस सीरीज में 1-0 से बड़त बना ली है।

Shanya Kumari
शनाया कुमारी को समाचार लेखन, विशेषकर खेलों में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उसका शौक किताबें पढ़ना और गेम खेलना है, आप shanya@oispice.com पर शनाया से संपर्क कर सकते हैं।