Ind vs SA 2nd Test: दूसरे दिन ही 7 विकेट से जीता भारत, सीरीज 1-1 से ड्रॉ – भारत बनाम साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरा टेस्ट मुकाबला भारतीय टीम ने 7 विकेट से अपने नाम कर लिया है। बता दे कि दूसरे मुकाबले में जीत के बाद यह सीरीज 1-1 से बराबरी पर समाप्त हो चुकी है। दूसरे टेस्ट मुकाबले में पहली पारी में दक्षिण अफ्रीका की टीम 55 रनों पर ऑल आउट हो गई थी। जिसके बाद भारत अपनी पहली पारी में 153 रन पर ऑल आउट हो गई। जिसके बाद साउथ अफ्रीका ने अपने दूसरी पारी में 176 रन बनाए। इस प्रकार टीम इंडिया को अपनी दूसरी पारी के लिए 79 रनो का लक्ष्य मिला। जिसे भारतीय टीम ने तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया।
केपटाउन में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मुकाबले में भारतीय टीम ने पहली बार केपटाउन में कोई टेस्ट मुकाबला जीता है। दरअसल कैपटाउन में भारतीय टीम का यह सातवां टेस्ट मैच था। इससे पहले छह मुकाबले में से चार मुकाबले में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा तो वहीं दो मुकाबले ड्रा रहे।
दूसरे टेस्ट मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। जिसके बाद पहली पारी में दक्षिण अफ्रीका की टीम मात्र 55 रनों पर ही ऑल आउट हो गई। इस दौरान मोहम्मद सिराज ने 6 विकेट चटकाए थे। वहीं इसके बाद अपनी पहली पारी में भारतीय टीम भी 153 रन पर ही आउट हो गई। बता दे कि दोनों टीमों की पहली पारी मैच के पहले दिन ही समाप्त हो गई थी। वहीं मैच के दूसरे दिन साउथ अफ्रीका ने अपनी दूसरी पारी 62 रनों से शुरू की। जिसके बाद साउथ अफ्रीका की टीम ने 176 रन बनाए।
इस दौरान एडेन मार्करम ने 103 गेंद पर 106 रनों की शतकीय पारी खेली। मैच में एडेन मार्करम में 17 चौके और 2 छक्के भी लगाए। वहीं इसके अलावा कप्तान डीन एल्गर ने 12 और बेडिंघम-मार्को जॉनसन ने 11-11 रन बनाकर आउट हो गए। शेष कोई भी बल्लेबाज दहाई का अंक भी नहीं छुपाया। दूसरी पारी में भारतीय टीम की ओर से जसप्रीत बुमराह ने 6 विकेट चटकाए तो वही मुकेश कुमार के नाम दो सफलता रही। मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा के नाम भी एक-एक विकेट रहा।
साउथ अफ्रीका की दूसरी पारी के बाद भारतीय टीम को 79 रनों का लक्ष्य मिला था। जिसके बाद भारतीय टीम की ओर से सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल 23 गेंद पर 28रन बनाकर आउट हो गए तो वही मैच में शुभमन गिल भी 11 गेंद पर 10 रनो का ही योगदान दे पाए। इसके अलावा मैच में विराट कोहली ने 11 गेंद पर 12 रनों की पारी खेली। वहीं रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम को 12 ओवर में ही 7 विकेट से जीत दिला दी।
इस मुकाबले में जीत के बाद भारतीय टीम ने इस सीरीज को एक-एक से बराबर कर लिया। वही इस सीरीज में बेहतरीन प्रदर्शन करने के पश्चात साउथ अफ्रीका के कप्तान डीन एल्गर और भारतीय टीम के गेंदबाज जसप्रीत बुमराह दोनों को संयुक्त रूप से मैन ऑफ द सीरीज का अवार्ड दिया गया। वहीं दूसरा टेस्ट मुकाबले में मैन ऑफ द मैच का अवार्ड मोहम्मद सिराज को मिला।
