Ind vs SA: 75 रनो से जीता भारत, संजू सैमसन ने लगाया शतक – भारत बनाम साउथ अफ्रीका के बीच तीसरा वनडे मुकाबला पार्ल में खेला गया। जहां पर साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। वहीं पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने संजू सैमसन की शतक की बदौलत 8 विकेट होकर 296 रनों का स्कोर खड़ा किया। वहीं साउथ अफ्रीका की टीम 218 रन पर ही ऑल आउट हो गई और भारत ने इस मुकाबले को 78 रनों से जीत लिया। इसी के साथ भारतीय टीम ने वनडे सीरीज को 2-1 से जीत लिया।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन मात्र 16 गेंद पर 10 बनाकर ही चलते बने तो वहीं रजत पाटीदार ने भी 16 गेंद पर 22 रन बनाए। वहीं कप्तान केएल राहुल 35 गेंद पर 21 रनों का ही योगदान दे पाए। हालांकि फिर संजू सैमसन और तिलक वर्मा ने पारी को संभाला। इस दौरान तिलक वर्मा ने बेहतरीन अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 77 गेंद पर पांच चौके और एक छक्का लगाते हुए 52 रन बना डालें। वहीं दूसरी ओर संजू सैमसन भी लगातार ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे थे मैच में संजू सैमसन ने 114 गेंद में 108 रनों की पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 6 चौके और 3 छक्के भी देखने को मिले।
इसके बाद रिंकू सिंह ने भी 27 गेंद पर तीन चौके और दो गगनचुंबी छक्के लगाते हुए 38 रन बना डालें। इस प्रकार भारतीय टीम ने 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 296 रन बना डालें। साउथ अफ्रीका की ओर से ब्यूरन हेंड्रिक्स ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए तो वहीं नंद्रे बर्गर को भी दो सफलता मिली। इसके अलावा विलियम्स, केशव महाराज और वियान मुल्डर के नाम एक-एक विकेट रहा।
297 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका टीम की ओर से पिछले मैच में शतक लगाने वाले टोनी डि जौर्जी ने 87 गेंद पर 81 रनों की पारी खेली तो वहीं कप्तान एडेन मार्करम ने भी 41 गेंद पर 36 रन बनाए। वहीं इसके अलावा मैच में हेनरी क्लासेन ने 21, रीजा हेंडरिक्स ने 19 तथा ब्यूरन हेंड्रिक्स ने 18 रनों की पारी खेली। भारतीय टीम की ओर से अर्शदीप सिंह ने शानदार अंदाज में गेंदबाजी की। इस दौरान उन्होंने 9 ओवर में मात्र 30 रन देते हुए चार बड़े विकेट लिए।
वही मैच में आवेश खान और वाशिंगटन सुंदर ने भी दो-दो विकेट चटकाए। साउथ अफ्रीका की टीम 45.5 ओवर में 218 रन पर ही ऑल आउट हो गई और भारत ने यह मुकाबला 78 रनों से जीत लिया। इसी के साथ भारत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ T20 सीरीज के बाद अब वनडे सीरीज में भी 2-1 से जीत दर्ज कर ली।
