IND vs SA: DLS मैथड से 5 विकेट से जीता साउथ अफ्रीका – भारत और साउथ अफ्रीका की टीमों के बीच में टी 20 सीरीज का दूसरा टी 20 मुकाबला आज खेला गया और ये मैच बेहद ही रोमांचक देखने को मिला। जिसमे भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.3 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 180 रन बना डालें। हालांकि फिर बारिश शुरू हो गई और साउथ अफ्रीका को डीएलएस मैथड से 15 ओवर में 152 रनो का टारगेट मिला था।
इस समय भारत और साउथ अफ्रीका (Ind vs SA) की टीमों के बीच में 3 T20 मैच की सीरीज खेली जा रही है। जिसका पहला मैच Ind vs SA 1st T20 जो 10 दिसंबर को खेला जाना था। लेकिन बारिश के चलते अंपायर्स ने उस मैच को रद्द कर दिया। आपको बता दें कि भारत और साउथ अफ्रीका की टीम के बीच में सिरीज़ का दूसरा टी 20 आज पोर्ट एलिजाबेथ के मैदान पर खेला गया। इस मैच शुरुआत साउथ अफ्रीका की टीम के टॉस जीतने के साथ में हुई। जहाँ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और भारत को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया। जिसके बाद में भारत की टीम बल्लेबाजी करने मैदान पर आई।
भारत की ओर से यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल पारी की शुरुआत करने मैदान पर आये। मैच का पहला ओवर लेकर मार्को यानसेन ने ओवर की तीसरी ही गेंद पर इन फॉर्म बल्लेबाज यशस्वी जैसवाल को आउट कर दिया। जहाँ डेविड मिलर ने एक बेहतरीन कैच पकड़ा।
आपको बता दें कि यशस्वी जायसवाल खाता भी नहीं खोल पाए। जिसके बाद बल्लेबाजी करने उतरे तिलक वर्मा। लेकिन दूसरे ओवर की अंतिम गेंद पर विलियम्स ने शुभमन गिल को एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया। उसके बाद बल्लेबाजी करने आए खुद कप्तान सूर्यकुमार यादव। जिसके बाद सूर्या और तिलक वर्मा ने मिलकर भारत की पारी को आगे बढ़ाने के लिए गेंदबाजों के ऊपर काउंटर अटैक कर दिया। लेकिन पावरप्ले के अंतिम ओवर में गेराल्ड कोटजी ने तिलक वर्मा को आउट कर दिया। तिलक वर्मा ने भारत के लिए 20 गेंदों पर 29 रन बनाए। जिसके बाद में बल्लेबाजी करने आए रिंकू सिंह और इस तरह से पहले 6 ओवरों में भारत ने 59 रन बनाए।
रिंकू सिंह और सूर्यकुमार यादव ने मिलकर भारत की पारी को आगे बढ़ाया और एक साझेदारी बनानी शुरू कर दी। 14 वें ओवर की पांचवीं गेंद पर तबरेज शम्सी ने सूर्या को आउट कर दिया और भारत को बड़ा झटका दे दिया। आपको बता दें कि सूर्यकुमार यादव ने भारत के लिए 36 गेंदों पर 56 रनों की पारी खेली। 15 ओवर तक भारत ने 141 रन बना लिए, मैच में जितेश शर्मा भी भारत के लिए कुछ कर नहीं पाए और एक रन बनाकर मार्करम का शिकार बन गए। वहीं 19.3 ओवर तक भारत की टीम ने 180 रन बना लिए। सात विकेटों के नुकसान पर जहाँ भारत के लिए रिंकू सिंह ने 68 रन बनाए, इसके अलावा जडेजा ने भी 19 रनों का योगदान दिया।
वहीं बारिश के चलते अंपायर ने बड़ा फैसला लेते हुए इस मैच को 15 ओवर का कराने का फैसला किया। जहाँ डी एल एस नियम के अनुसार अफ्रीका की टीम को जीतने के लिए 152 रनों का लक्ष्य मिला। अफ्रीका की टीम के लिए पारी की शुरुआत करने रिजा हेंड्रिक्स और मैथ्यू ब्रिटजके मैदान पर आए। रीजा हेंड्रिक्स ने मोहम्मद सिराज के पहले ओवर में ही तीन बेहतरीन चौके जड़ दिए और पहले ओवर में टोटल 14 रन निकालकर अफ्रीका को एक बेहतरीन शुरुआत दिलाई। इन दोनों ने सिर्फ दो ओवरों में ही 38 रन बना दिए। जिसकी वजह से भारत के गेंदबाज भी दबाव में नजर आ रहे थे।
ब्रिट्जके ने अफ्रीका के लिए सात गेंदों पर 16 रन बनाए। मुकेश कुमार ने अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम को आउट करके अफ्रीका को बड़ा झटका दे दिया। आपको बता दें कि एडेन मार्करम ने 17 गेंदों पर 30 रन बनाए। जिसके बाद में बल्लेबाजी करने आए हेनरिक क्लासेन ने 100 रनों के पार पहुंचा दिया। वहीं नौवें ओवर में कुलदीप यादव ने हेंड्रिक्स को आउट कर दिया, वहीं रीजा हेंड्रिक्स ने 49 रन बनाए और वो अपने अर्धशतक से चूक गए। जिसके बाद अगले ही ओवर में सिराज ने क्लासेन को भी आउट कर दिया। जहाँ क्लासेन ने अफ्रीका के लिए सात रन बनाए और इस तरह से 4 विकेट चटकाकर भारत ने मैच में बेहतरीन वापसी कर ली।
वहीं डेविड मिलर और ट्रिस्टन स्टब्स दोनों ने मिलकर अफ्रीकी टीम की पारी को आगे बढ़ाया और एक साझेदारी बनाकर तेजी से अफ्रीका को लक्ष्य की ओर ले जाने की कोशिश की। 13 वें ओवर में मिलर को मुकेश कुमार ने आउट कर दियाया। मिलर ने 12 गेंदों पर 17 रनों की बहतरीन पारी खेली, अंतिम 12 गेंदों पर अफ्रीका को सिर्फ 12 रन ही बनाने थे। जहा 14 ओवर में स्टब्स ने चौका और फेहलूकवायु ने छक्का लगाकर अफ्रीका (Ind vs SA 2nd T20) को इस मैच में जीत दिला दी और अफ्रीका की टीम यह मैच 5 विकेटों से जीत गई। भारतीय टीम की ओर से मुकेश कुमार ने 2 तथा सिराज और कुलदीप यादव ने एक एक विकेट लिया।
